मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-मुंबई एक्सप्रेस के नियमित परिचालन को लेकर सस्पेंस खत्म, जानें कब से चलेगी, देखें टाइम टेबल

On: Monday, October 14, 2024 7:11 PM

देवब्रत मंडल

गया-मुंबई एक्सप्रेस के उद्घाटन के बाद लोगों में इस बात को लेकर बेचैनी थी कि आखिर इस ट्रेन का नियमित परिचालन कब से शुरू हो रहा है। यह सस्पेंस खत्म हो गया है। गया जंक्शन से इस ट्रेन का नियमित परिचालन इसी बुधवार यानी 23 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। जबकि 25 यानी शुक्रवार से यह ट्रेन मुंबई से चलेगी।इस संबंध में रेलवे ने सोमवार को यानी 14 अक्टूबर को एक पत्र जारी करते हुए बताया है कि गया से 22358 गया-मुंबई एक्सप्रेस शाम 7:00 बजे खुलेगी। जो सुबह 5:50 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल पहुंचेगी। जबकि 22357 लोकमान्य तिलक टर्मिनल(मुंबई) से दोपहर बाद 1:15 बजे खुलेगी और गया जंक्शन पर यह रात 10:50 में पहुंचेगी। बता दें कि इस ट्रेन का उद्घाटन 13 अक्टूबर को किया गया था। इसके बाद लोग ये जानने को बेचैन थे कि आखिर इस ट्रेन का नियमित रूप से परिचालन कब शुरू हो रहा है। रेलवे द्वारा जारी एक पत्र के माध्यम से इसकी जानकारी अबतक रेल महकमे को दी गई है 23 अक्टूबर से इसका नियमित परिचालन शुरू किया जा रहा है।

गया सहित मगध के लोगों को होगी सहूलियत

इस नई ट्रेन के परिचालन शुरू हो जाने से गया जिला सहित मगध प्रमंडल के सभी जिले के लोगों को मुंबई जाने में अब सहूलियत होगी। गया से मुंबई के लिए सीधी एक ट्रेन की मांग कब से की जा रही थी। जो पूरी हो गई है।

ग्रैंडकॉर्ड पैसेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष सहित कई लोगों ने दी बधाई

मुंबई, बंगलूरू आदि बड़े शहरों के लिए गया से सीधी रेल सेवा की लगातार मांग करते हुए आ रहे ग्रैंडकॉर्ड पैसेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष डी. के. जैन, पूर्व सांसद रामजी मांझी सहित कई लोगों ने गया-मुंबई ट्रेन के परिचालन शुरू कराए जाने के लिए रेल मंत्री और केंद्र की सरकार को बधाई दी है। कहा कि बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई। इससे गया सहित मगध प्रमंडल के लोगों में खुशी है।

गया से प्रत्येक बुधवार को और मुंबई से शुक्रवार को चलेगी

गया-मुम्बई सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में केवल एक दिन गया से चलेगी। जबकि लोकमान्य तिलक टर्मिनल से यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को चला करेगी। इस साप्ताहिक ट्रेन में सीट की बुकिंग बहुत जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। सोमवार देर शाम इसकी सूचना सभी आरक्षण कार्यालय को दे दी गई है। सिस्टम(cris) में इसे फीड हो जाने के बाद लोग ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
📰 Latest:
ब्रेकिंग न्यूज: गया में कुएं से मिला तीन बेटियों की मां का शव, पति-पत्नी के विवाद के बाद मौत से गांव में सनसनी | टेउसा बाजार में विजयादशमी पर भव्य भंडारे का आयोजन, कन्या पूजन के साथ संपन्न हुआ शारदीय नवरात्र | टेउसा बाजार में बड़ा हादसा: टोटो पलटने से 7 से अधिक लोग घायल, तीन की हालत नाजुक | दुर्गा पूजा की रात गया में खूनी खेल: मानपुर में दारोगा के बेटों पर अंधाधुंध फायरिंग, छोटे भाई ने तोड़ा दम | दुर्गा पूजा की रात गया में खूनी खेल: मानपुर में दारोगा के बेटों पर अंधाधुंध फायरिंग, छोटे भाई ने तोड़ा दम | रूपसपुर में 29 साल से गूँज रहे माँ दुर्गा के जयकारे: महानवमी पर विधि-विधान से हुआ हवन | गया जंक्शन पर DRM उदय सिंह मीना का औचक निरीक्षण, पर्व-त्योहारों में बढ़ती भीड़ को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश | गया के अतरी में 9 वर्षीय सन्नी कुमार लापता, टेउसा बाजार से रविवार शाम हुआ गायब; CCTV खंगाल रही पुलिस | केसपा में मां तारा महोत्सव का भव्य आयोजन, मंत्री संतोष कुमार सुमन और डॉ. अनिल कुमार ने किया उद्घाटन | उत्तर कोयल नहर से खेतों तक पानी की मांग को लेकर किसानों का हल्ला बोल, कोंच में आंदोलन तेज करने का लिया संकल्प |