मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

29वां जिला युवा उत्सव 2025: विभिन्न विधाओं में प्रतिभाओं ने बिखेरी चमक, प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, हरिदास सेमिनरी में हुआ रंगारंग शुभारंभ

On: Thursday, December 4, 2025 3:36 AM

वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा सम्मानित

कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन गया के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को प्रेक्षागृह सह आर्ट गैलरी, हरिदास सेमिनरी में 29वां जिला युवा उत्सव–2025 का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) मो. शफीक, डीपीओ (ICDS) रश्मि वर्मा, जिला कला–संस्कृति एवं युवा विभाग की पदाधिकारी सुरभि बाला सहित अन्य अतिथियों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई।

उत्सव में गया जिले के विभिन्न स्कूल–कॉलेजों के छात्र–छात्राओं के साथ कई सांस्कृतिक संगठनों के युवा कलाकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान लोक कला, संगीत, साहित्य और विज्ञान के विभिन्न मंचों पर युवा प्रतिभाओं ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में उभरे विजेता

प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र और मोमेंटो देकर जिला युवा विभाग की पदाधिकारी सुरभि बाला द्वारा सम्मानित किया गया। प्रमुख परिणाम इस प्रकार रहे–

समूह लोक नृत्य

  • प्रथम: मुस्कान कुमारी एवं टीम
  • द्वितीय: राहुल कुमार एवं टीम

समूह लोक गायन

  • प्रथम: चांदनी कुमारी बसोया टीम
  • द्वितीय: रिया कुमारी टीम

कहानी लेखन

  • प्रथम: जागृति कुमारी
  • द्वितीय: रीतिक रौशन
  • तृतीय: राज कश्यप

चित्रकारी प्रतियोगिता

  • प्रथम: माही राग
  • द्वितीय: श्रेया कुमारी
  • तृतीय: मेघा प्रियदर्शी (सारंग आर्ट स्कूल)

कविता लेखन

  • प्रथम: जागृति कुमारी मिश्रा
  • द्वितीय: ऋत्विक रौशन
  • तृतीय: सत्यम कुमार

भाषण प्रतियोगिता

  • प्रथम: शाल्वी
  • द्वितीय: श्रेया
  • तृतीय: रणवीर कुमार
  • सांत्वना: नचिकेता वत्स

नवाचार/विज्ञान मेला

  • प्रथम: सुमित कुमार (किलकारी बाल भवन)
  • द्वितीय: कृष राज
  • तृतीय: करण कुमार

लोक नृत्य के निर्णायक मंडल में दिनेश मऊआर एवं गोपाल जी, जबकि चित्रांकन में कादिर, सुमंत, शिल्पी रविन्द्र और नवेंदु भट्टाचार्य निर्णायक रहे।

किलकारी बाल भवन के बच्चों का दबदबा

युवा उत्सव में किलकारी बाल भवन, गया के बच्चों ने कई प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
प्रमंडलीय समन्वयक राजीव रंजन श्रीवास्तव ने चयनित प्रतिभागियों— जागृति कुमारी, ऋत्विक रौशन, राजवीर कुमार, श्रेया कुमारी, सालवी, राज कश्यप, सृष्टि, सुजल, रिया, चांदनी, मुस्कान, प्रियांशी, निखिल, उत्पल, माही राज आदि—को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के लिए शुभकामनाएँ दीं।

रूपक सिन्हा को सम्मान

कला और छायांकन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए वरिष्ठ छायाकार एवं कला समीक्षक रूपक सिन्हा को विशेष सम्मान से नवाज़ा गया। उन्हें सम्मानित किए जाने पर पूरे सभागार में जोरदार तालियां गूंज उठीं।

समापन

कला संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन गया के संयुक्त प्रयास से आयोजित 29वां जिला युवा उत्सव ‘25 जिले की युवा प्रतिभाओं के लिए एक प्रभावी मंच साबित हुआ। पूरे दिन चली प्रस्तुतियों और प्रतियोगिताओं ने गया की सांस्कृतिक ऊर्जा और सृजनात्मकता को नए आयाम दिए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत | पर्दे का ‘क्रांतिवीर’ हमेशा के लिए हुआ ‘खामोश’: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन | बेलागंज में SIR के विरोध में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, PM मोदी-गृह मंत्री अमित शाह और CEC के पुतले फूंके |