मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

✍️पाठकों की कलम से: नयन भरे जल प्रियतम के, बादल भरे जल वारि

On: Tuesday, February 10, 2026 1:51 AM

नयन भरे जल प्रियतम के,
बादल भरे जल वारि।
ख़्याल भरे कजरारे नैना,
विरह सहे सुकुमारी।l

झुकी पलक पर यादों का पहरा,
साँसें जैसे थमी हुई हैं।
धड़कन में है नाम तुम्हारा,
आँखें तुम पर थमी हुई हैं।
जैसे प्यासी चातकी कोई,
बैठी आस लगाये भारी। ।
नयन भरे जल प्रियतम के,
बादल भरे जल वारि।

तपते मन पर सुलग रही है,
ये सावन की ठंडी रातें।
मौन अधर अब पूछ रहे हैं,
कहाँ गई वो मीठी मीठी बातें?
सुध-बुध खोकर रस्ता देखे,
प्रेम-नगर की ये दिलहारी। ।
नयन भरे जल प्रियतम के,
बादल भरे जल वारि।

चंदा को भी देख के सोचूँ,
क्या तुम भी हो जागे-जागे?
टूटे बंधन सब दुनिया के,
जुड़े हृदय के रेशम धागे।
अब तो लौट के आ जाओ तुम,
हार गई ये जीतन-हारी।।
नयन भरे जल प्रियतम के,
बादल भरे जल वारि।
ख़्याल भरे कजरारे नैना,
विरह सहे सुकुमारी।

उदयेन्द्र भारती , गुरीसर्वे, फतेहपुर (गया)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
शेरघाटी में 75 लाख की लागत से मिट्टी जांच प्रयोगशाला शुरू, कृषि मंत्री ने किया डिजिटल उद्घाटन | मगध का गौरव: लंदन की ब्रिटिश संसद में सम्मानित होंगे गया के डॉ. राघवेंद्र कुमार | पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: संत रामपाल जी महाराज को देशद्रोह के मामले में मिली जमानत | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | सिस्टम की संवेदनहीनता ने ली पीडीएस विक्रेता की जान: वजीरगंज गोदाम प्रबंधक पर हत्या का मुकदमा चलाने की उठी मांग | फतेहपुर में पीड़ितों के बीच पहुँचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई और सहायता के कड़े निर्देश | चाकंद में ‘ग्लोबल इंटरियो’ का आगाज: अब गया में ही मिलेंगे 20 साल की वारंटी वाले आधुनिक UPVC दरवाजे और खिड़कियां | गया में गैस कालाबाजारी का भंडाफोड़: घर में चल रही थी अवैध गैस एजेंसी, पिता-पुत्र गिरफ्तार | गया के कंडी गांव के सिद्धार्थ ने लहराया परचम, UPPCS परीक्षा में 21वीं रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान | गया के मुखिया जी भी हुए ‘स्मार्ट’: अपने घर में लगवाया स्मार्ट मीटर, बोले- न बिल का झंझट, न धांधली का डर |