मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

कोंच बाजार में फूटा व्यापारियों का गुस्सा, ठेकेदार का पुतला दहन

On: Saturday, August 2, 2025 12:24 PM

कोंच बाजार में सड़क और नाली निर्माण के कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर शनिवार दोपहर स्थानीय व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा। करीब तीन बजे आक्रोशित व्यापारियों ने जेके कंस्ट्रक्शन के ठेकेदार जितेंद्र शर्मा का पुतला दहन कर विरोध जताया।

व्यापारियों का आरोप है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है, जिसके कारण नालियां जाम हो रही हैं और सड़कों के जल्द टूटने का खतरा है। प्रदर्शन के दौरान स्कूटी इंजीनियर के खिलाफ भी नारेबाजी की गई और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग उठी।

व्यवसायियों ने चेतावनी दी कि यदि निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित नहीं की गई और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही इस निर्माण कार्य का शिलान्यास स्थानीय विधायक डॉ. अनिल कुमार ने किया था। लगभग 1 करोड़ 10 लाख रुपये की लागत वाली इस परियोजना के लिए विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि काम पूरी गुणवत्ता के साथ हो। इसके बावजूद, लापरवाही और मनमानी के आरोप सामने आ रहे हैं।

विरोध प्रदर्शन में मुरारी शर्मा, विनीत कुमार, अंकित राज, नंदकिशोर लाल अग्रवाल, हरे कृष्णा शर्मा, विजय शर्मा, बिट्टू गुप्ता, कौशल कुमार और सुजीत शर्मा समेत कई स्थानीय व्यवसायी मौजूद थे। सभी ने प्रशासन से जांच कर ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कोंचेश्वर महादेव महोत्सव का भव्य आगाज, मंदिर विकास पर दिया गया जोर | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच | दानापुर में पुलिस का बड़ा एक्शन: रंगदारी और अवैध बालू खनन गिरोह का पर्दाफाश, हथियारों के साथ 4 खूंखार अपराधी गिरफ्तार | गुरपा बाजार से अगवा कर युवक को कमरे में बनाया बंधक, डायल 112 की मुस्तैदी से बची जान | गुरुआ के लालगढ़ में चोरों का आतंक: एक ही रात 4 घरों में भीषण चोरी, नशीला पदार्थ सुंघाकर लाखों के जेवरात और नकद उड़ाए | ब्रेकिंग न्यूज़: गया में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम: लुटुआ में 5 किलो का IED बरामद, सीआरपीएफ ने मौके पर किया निष्क्रिय | बिहटा में 51 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध मौत: बधार में मिला शव, गले पर रस्सी के निशान देख परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप | आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी | ब्रेकिंग न्यूज: गया-कोडरमा रेलखंड पर यदूग्राम के पास रेलवे ट्रैक किनारे मिला युवक का संदिग्ध शव, इलाके में फैली सनसनी | गया के गुरपा में लगातार मिल रहे शव: नदी किनारे संदिग्ध हालत में मिला 25 वर्षीय युवक, इलाके में दहशत |