मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

आवास योजना की राशि लेने के बाद नहीं किया नियमों का पालन, दो लाभुकों से 2.34 लाख की वसूली की तैयारी

On: Friday, August 21, 2026 11:26 AM

गया नगर निगम ने जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी को भेजा पत्र, राशि वापस नहीं करने पर PDR वाद दायर करने की अनुशंसा

✍️देवब्रत मंडल

गया। सरकारी आवास योजना के तहत मिलने वाली राशि का लाभ लेने के बाद निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने के मामले में गया नगर निगम ने वार्ड संख्या-33 के दो लाभुकों के विरुद्ध कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के तहत दी गई राशि वापस नहीं किए जाने पर नगर निगम ने जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी, गया को पत्र भेजकर PDR/नीलाम पत्र वाद दायर कर सरकारी राशि की वसूली की अनुशंसा की है।
नगर निगम की ओर से जारी दोनों पत्रों के अनुसार, वार्ड संख्या-33, विवेकानंद कॉलोनी के दो लाभुकों को आवास योजना के तहत राशि दी गई थी। नगर निगम का कहना है कि योजना का लाभ लेने के बाद भी संबंधित राशि वापस नहीं की गई। राशि वापसी के लिए पूर्व में नोटिस भी दिए गए, लेकिन निर्धारित राशि अब तक जमा नहीं की गई।

मानवेंद्र कुमार भारती से 1.70 लाख की वसूली

नगर निगम के पत्र संख्या 1960 के अनुसार मानवेंद्र कुमार भारती, पिता मनोज कुमार, वार्ड संख्या-33, मोहल्ला विवेकानंद कॉलोनी, गया को आवास योजना के तहत 1,70,400 रुपये की राशि दी गई थी।
पत्र में उल्लेख है कि संबंधित लाभुक द्वारा योजना का लाभ लिया गया, लेकिन राशि वापस नहीं की गई। नगर निगम के अनुसार पूर्व में तीन नोटिसों की तामिला कराई जा चुकी है। इसके बावजूद राशि वापस नहीं किए जाने पर अब नगर निगम ने उक्त राशि की वसूली के लिए नीलाम पत्र वाद दायर करने की कार्रवाई शुरू की है।

मनोज बनर्जी से 63,900 रुपये की वसूली

वहीं, नगर निगम के पत्र संख्या 1958 के अनुसार मनोज बनर्जी, पिता संतोष बनर्जी, वार्ड संख्या-33, विवेकानंद कॉलोनी, गया को आवास योजना के तहत 63,900 रुपये की राशि दी गई थी।
नगर निगम का कहना है कि संबंधित लाभुक से राशि वापस करने के लिए पूर्व में तीन नोटिस दिए गए, लेकिन इसके बावजूद राशि अब तक वापस नहीं की गई। इसके बाद नगर निगम ने जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी को पत्र भेजकर सरकारी राशि की वसूली के लिए PDR वाद दायर करने का अनुरोध किया है। पत्र में कोर्ट फीस जमा किए जाने और चालान की प्रति संलग्न करने का भी उल्लेख है।

दोनों मामलों में 2.34 लाख रुपये की राशि

नगर निगम की ओर से भेजे गए दोनों पत्रों के अनुसार, दोनों मामलों में कुल 2,34,300 रुपये की राशि की वसूली की जानी है। राशि वापस नहीं किए जाने के बाद नगर निगम ने अब कानूनी प्रक्रिया के तहत नीलाम पत्र वाद दायर करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।
सरकारी आवास योजना का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को आवास निर्माण में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। ऐसे में योजना की राशि का निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप उपयोग नहीं होने अथवा राशि वापस नहीं किए जाने के मामलों में नगर निगम की ओर से अब वसूली की कार्रवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |