मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

युवा संगम फेज -5 के छात्रों के दल का वी. डी.एस. ब्वॉयज हॉस्टल में स्वागत

On: Sunday, November 24, 2024 3:55 PM

टिकारी संवाददाता: युवा संगम फेज -5 के तहत कर्नाटक भ्रमण के लिए चयनित दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के प्रांगण में बिहार के विभिन्न जिलों से पहुंचे 46 विद्यार्थियों क्रमशः 22 लड़कियों एवं 24 लड़कों ज़ोरदार स्वागत किया गया। जन सम्पर्क पदाधिकारी मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि युवा संगम कार्यक्रम के सीयूएसबी के नोडल पदाधिकारी एवं डीएसडल्ब्यू  प्रो पवन कुमार मिश्रा के साथ समिति के सदस्यों ने युवाओं के शिष्टमंडल का स्वागत किया | उन्होंने बताया कि ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के तहत ‘युवा संगम’ फेज -5 कार्यक्रम का संचालन भारत सरकार अंतर्गत आने वाली छः मुख्य मंत्रालय देख रही हैं। इस कार्यक्रम से  कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह  का ध्येय कथन ‘भारत को जानो, भारत को समझो और सच्चे भारतीय नागरिक बनो’ है।

रविवार सुबह वी. डी.एस. ब्वॉयज हॉस्टल में युवाओं के शिष्टमंडल के लिए एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा, डीएसडब्ल्यू प्रो. पवन कुमार मिश्रा, युवा संगम कार्यक्रम समिति के कॉर्डिनेटर डॉ. प्रिय रंजन एवं वार्डन डॉ. किशोर कुमार उपस्थित थे | इस अवसर पर कुलसचिव प्रो नरेंद्र कुमार राणा ने उन्होंने वी. डी.एस. ब्वॉयज हॉस्टल समिति द्वारा अतिथि युवाओं को बेहतर हॉस्पिटालिटी प्रदान करने की प्रशंसा की | युवा संगम कार्यक्रम समिति के कॉर्डिनेटर डॉ. प्रिय रंजन ने इस अवसर पर विद्यार्थियों से अपने विचार साझा किए। इन छात्रों ने बताया के वे सभी बिहार राज्य से संबंध रखते हैं परन्तु शिक्षा भारत देश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से ग्रहण कर रहे हैं। वे यहां हॉस्टल और कैम्पस के वातावरण एवं अनुशासन को देख कर बेहद खुश हैं ।

उन्होंने यह भी बताया कि ब्वॉयज हॉस्टल में रहने वाले यहां के छात्रों से एवं वॉर्डनस से उन्हें जो स्नेह और प्यार मिला है वह अतुलनीय है , और यह हमारे पूरे जीवन भर की संपत्ति है जिसे हम हमेशा के लिए संजोकर रखेंगे। इसके साथ साथ इन छात्रों ने हॉस्टल में रहने वाले विश्वविद्यालय के अन्य छात्रों से इंटरेक्शन भी किया।  अंत में डॉ किशोर कुमार सोढ़ी ने कुलपति महोदय , कुलसचिव महोदय के इस कार्यक्रम को लेकर तत्परता को लेकर प्रशंसा करते हुए, युवा संगम में भाग ले रहे छात्रों का अभिवादन किया |

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |