मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

फतेहपुर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, आक्रोशित परिजनों ने गया-रजौली मुख्य सड़क किया जाम

On: Sunday, October 26, 2025 8:36 AM

गया। रविवार की सुबह फतेहपुर थाना क्षेत्र के गया–रजौली मुख्य मार्ग स्थित ठनठनिया मोड़ के पास उस समय हड़कंप मच गया, जब धान के खेत में एक युवक का शव पड़ा मिला। मृतक की पहचान मानपुर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। ग्रामीणों की सूचना पर फतेहपुर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। शव के पास से मिले आधार कार्ड से पहचान की पुष्टि की गई।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला सड़क हादसे का प्रतीत हो रहा है। घटनास्थल के पास बिजली के पोल पर बाइक की टक्कर के निशान और खून के छींटे मिले हैं। पुलिस का कहना है कि युवक की बाइक पोल से टकराने के बाद वह खेत में जा गिरा।

लेकिन इस बीच परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि राहुल रोज की तरह शनिवार रात दुकान बंद कर घर लौट रहा था, लेकिन ठनठनिया मोड़ तक कैसे पहुंच गया, यह समझ से परे है। परिजनों का आरोप है कि किसी ने उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया।

हत्या की आशंका जताते हुए परिजन और स्थानीय लोग गया–रजौली मुख्य मार्ग को ठनठनिया मोड़ के पास जाम कर दिया है। जाम की सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस मौके पर पहुंची है और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही है। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेज दिया है। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |