मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पिस्टल और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, बड़ी वारदात की थी तैयारी

On: Saturday, November 23, 2024 1:16 PM

टिकारी, संवाददाता: अलीपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार रात एक अपराधी को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर बड़ी वारदात को टाल दिया। इस संबंध में एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टिकारी से खुटवर की ओर एक युवक हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने जा रहा है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की सटीक कार्रवाई

सूचना के बाद अलीपुर थानाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी और डिहुरा बाजार के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान एक बाइक सवार पुलिस को देखकर भागने लगा। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा। तलाशी में युवक के पास से एक पिस्टल, सात जिंदा कारतूस और एक स्मार्टफोन बरामद हुआ।


गिरफ्तार युवक का आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार युवक की पहचान खुटवर ग्राम निवासी अवधेश यादव के पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि जितेंद्र पहले भी आपराधिक मामलों में शामिल रहा है और अलीपुर थाना में उसके खिलाफ पूर्व से मामला दर्ज है।

पुलिस को मिले अहम सुराग

पुलिस पूछताछ में जितेंद्र ने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिससे उसके आपराधिक नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। पुलिस अब उसके संपर्कों और गतिविधियों की गहन जांच कर रही है। फिलहाल, आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत |