मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अतरी: देशी रायफल और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, जेल भेजा गया

On: Sunday, December 29, 2024 3:57 PM

अतरी थाना क्षेत्र के मोहड़ा प्रखंड स्थित जोता गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक युवक को देशी रायफल और पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान रविकांत कुमार के रूप में हुई है, जो जोता गांव का निवासी है।

अतरी थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि नालंदा पुलिस के साथ अतरी पुलिस किसी मामले की जांच और सत्यापन के लिए जोता गांव गई थी। इस दौरान रविकांत कुमार के पास से एक देशी रायफल और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी रविकांत कुमार के खिलाफ पूर्व में मारपीट का एक मामला दर्ज है। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |