मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

एआईआरएफ के प्रयास से आठवें वेतन आयोग के गठन को मिली मंजूरी: मिथिलेश

On: Thursday, January 16, 2025 4:10 PM

देवब्रत मंडल

केंद्रीय कोषाध्यक्ष सह कार्यकारिणी सदस्य एआईआर एफ,नई दिल्ली, मिथिलेश कुमार ने कहा कि ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री शिवपाल मिश्रा द्वारा बार-बार पत्राचार कैबिनेट सचिव के साथ एवं शिष्टाचार भेंट केंद्रीय मंत्रियों के साथ-साथ प्रधानमंत्री के समक्ष केंद्रीय कर्मचारियों हेतु आठवें वेतन आयोग की गठन की मांग रखी गई थी। परिणामस्वरूप 16 जनवरी 2025 को केंद्रीय कैबिनेट ने आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा कर दी। मिथिलेश कुमार ने कहा कि इस घोषणा से लगभग 12 लाख रेलवे कर्मचारियों के बीच हर्ष व्याप्त है।

रेलवे कर्मचारियों के साथ-साथ सभी केंद्रीय कर्मचारी काफी समय से NCJCM के कन्वेनर शिव गोपाल मिश्रा से उम्मीद लगाए बैठे थे। फलस्वरुप उन्होंने 22 नवम्बर 24 को ही डीडीयू मंडल में इसीआरकेयू द्वारा आयोजित आमसभा में आश्वासन दिया था कि 2025 के जनवरी माह में आठवें वेतन आयोग की घोषणा किए जाने की संभावना है। इस साल 10 जनवरी को एनसीजेसीएम के कन्वेनर तथा महामंत्री एआईआरएफ शिव गोपाल मिश्रा ने वित्तमंत्री को पत्र देकर आठवें वेतन आयोग का गठन अब तक नहीं किए जाने को लेकर चिंता जताई थी। जो आज सकार हो गया। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन गया शाखा के सचिव मुकेश कुमार ने आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा के उपरांत खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि एआईआरएफ ने एक और वादा पूरा किया। उन्होंने कहा एआईआरएफ जो 17 जोन में से 14 जोन में जीत हासिल कर रेलवे बोर्ड स्तर पर केंद्रीय कर्मचारियों का नेतृत्व करता है ने यह सफलता प्राप्त की है।

इस अवसर पर ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय कोषाध्यक्ष मिथिलेश कुमार, गया शाखा अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद ,सचिव मुकेश सिंह कोषाध्यक्ष राजेश कुमार संगठन मंत्री संजीत कुमार, राजीव रंजन कुमार, कुणाल रंजन, रविराज, केंद्रीय परिषद सदस्य मनोज कुमार, कार्यकारी अध्यक्ष एके ओझा, उपाध्यक्ष अवधेश कुमार, अजीत कुमार श्रीवास्तव, बीके चौधरी सहायक सचिव राजन कुमार सिंहा, संतोष कुमार, राजीव कुमार अवस्थी, प्रमोद कुमार, दिलीप कुमार, कृष्णानंदन श्रीवास्तव, नित्यानंद प्रसाद युवा शाखा अध्यक्ष रविंद्र कुमार सचिव राकेश कुमार, महिला शाखा अध्यक्ष नर्मदा शांडिल्य, सचिव मुन्नी कुमारी के अलावा यूनियन पदाधिकारी एवं रेल कर्मचारियों ने आभार व्यक्त किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |