मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

हम नहीं चाहते हिन्दू बेटियों के साथ अत्याचार, संतों की हत्या और बंगला देश में जो हुआ, वो हो:धीरेंद्र शास्त्री

On: Saturday, September 28, 2024 9:56 AM

देश में शांति और सनातन की क्रांति के लिए 160 किलोमीटर तक गांव-गांव करेंगे पदयात्रा

देवब्रत मंडल

बागेश्वर धाम सरकार आचार्य पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार की देर रात काशी से सड़क मार्ग द्वारा गया पहुंचे। जहां बाबा बागेश्वर की एक झलक पाने के लिए बोधगया में काफी की संख्या में श्रद्धालु पहुंच गए थे। जय श्रीराम और बाबा बागेश्वर की जयकारे से पूरा बोधगया गूंज उठा। पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री लोगों की भीड़ देख कर होटल के कमरे से बाहर आ गए गए। इस दौरान उन्होंने अपने अनुयायियों से कहा कि हम ‘गयाजी’ तीन दिन रहेंगे। पितृपक्ष मेला के बाद फिर ‘गयाजी’ आएंगे। इस बार भी मैं कोई दरबार या कथा नहीं करेंगे। क्योंकि इससे परेशानी हो सकती है। इसलिए पितृपक्ष मेला के बाद भगवान विष्णु की नगरी में आएंगे। हम बिहार से बहुत प्रेम करते हैं। बिहार के बारे में आस्ट्रेलिया समेत अन्य देशों में भी चर्चा करते हैं। वहीं उन्होंने गयावासियों को बागेश्वर धाम आने का न्यौता भी दिया। आज भारत में विचित्र स्थिति बनी हुई है, यहां भगवान के प्रसाद में भी मछली का तेल मिला देते हैं।

बाबा बागेश्वर ने कहा कि पिछड़े लोगों से मिलने और जात-पात व उच्च नीच को खत्म करने के लिए बागेश्वर धाम से
21 नंवबर से 29 नंवबर तक 160 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे। भारत में शांति के साथ सनातनी क्रांति की जरूरत है। इस मुहिम के माध्यम से धर्म विरोधियों के मुंह पर तमाचा मारेंगे। हम नहीं चाहते हिन्दू बेटियों के साथ अत्याचार, संतों की हत्या और बंगला देश में जो हिन्दुओं के साथ हो रहा है, वह नहीं हो। पदयात्रा के दौरान गांव-गांव जाकर लोगों को जगाने का काम करेगे। कुछ लोग वैष्णव धर्म को बर्बाद करने के लिए कुछ भी कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |