मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

वजीरगंज सड़क हादसा: घटना स्थल पर पहुंचे वैष्णव युवा ब्रिगेड के अध्यक्ष, कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठहराया जिम्मेदार, सुप्रीम कोर्ट तक जाने का ऐलान

On: Sunday, April 13, 2025 4:16 AM

गया (बिहार)। वजीरगंज के दाखिनगांव में 8 अप्रैल की रात एक स्कॉर्पियो के तालाब में गिरने से एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत ने पूरे मगध क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया था। अब इस मामले में वैष्णव युवा ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित प्रकाश का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने 12 अप्रैल को घटनास्थल पर पहुँचकर सड़क निर्माण कंपनी गायत्री कंस्ट्रक्शन और शासन-प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।

अमित प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर घटना के तमाम बिंदुओं का मुआयना किया और वीडियो के माध्यम से उस स्थान की स्थिति को लोगों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई, जिससे ऐसी दर्दनाक घटना हुई। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार ने इस संवेदनशील मुद्दे पर अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है।

नीतीश कुमार पर सीधा हमला: “20 साल में एक भी हाईवे पूरा नहीं हुआ”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए अमित प्रकाश ने कहा, “अगर कोई पटना की राजधानी में खड़ा होकर चारों ओर नजर डाले, तो पता चलेगा कि नीतीश कुमार के 20 साल के शासन में एक भी हाइवे पूरा नहीं हुआ है। और इधर कहा जाता है कि बिहार में विकास हुआ है। इनसे बेहतर तो लखनऊ है, जहां कोई भी व्यक्ति कहीं खड़ा हो जाए, वहां से आठ दिशाओं में हाईवे और एक्सप्रेसवे निकलते हैं।” उन्होंने केंद्र सरकार से गायत्री कंस्ट्रक्शन कंपनी को तुरंत ब्लैकलिस्ट करने की मांग करते हुए कहा, “मैं इस केस को सुप्रीम कोर्ट तक लेकर जाऊंगा। कंपनी के मालिक को सजा दिलाकर और कंपनी को ब्लैकलिस्ट करवाकर रहूंगा।”

क्या है मामला?

8 अप्रैल की रात करीब 12 बजे एक स्कॉर्पियो वाहन, जो एक परिवार को श्राद्धकर्म के बाद बिहारशरीफ से वापस ला रही थी, दाखिनगांव के पास SH 70 पर डिवाइडर से टकराकर तालाब में जा गिरी थी। इस हादसे में सहवाजपुर गांव निवासी शशिकांत शर्मा, उनकी पत्नी रिंकी देवी, 17 वर्षीय बेटा सुमित आनंद और 5 वर्षीय बेटा बालकृष्ण की दर्दनाक मौत हो गई थी।

जनता में आक्रोश, प्रशासन चुप

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी है। वहीं, प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से सवाल उठ रहे हैं। अमित प्रकाश के दौरे से इस मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है और अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस पर क्या रुख अपनाता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |