मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी के भोजपुरी फ़िल्म ऐक्टर सुदीप पांडेय के निधन से शोक की लहर

On: Thursday, January 16, 2025 4:42 PM

टिकारी में शूटिंग का उनका सपना रह गया अधूरा

टिकारी संवाददाता: टिकारी के पलुहड़ ग्राम के रहने वाले भोजपुरी फिल्मों के सुपर स्टार सुदीप पांडेय के निधन की खबर से क्षेत्र ले लोग अत्यंत मर्माहत व दुखी है। फरवरी माह मे टिकारी के महत्वपूर्ण स्थलों व स्थानों पर फिल्म का शूटिंग करने का उनका सपना अधूरा रह गया। आकस्मिक निधन की खबर आते ही स्थानीय प्रतिभावान कलाकारों व उनके फैन्स में शोक की लहर दौड़ गयी। सुदीप पांडेय के पिता दिवगंत प्रोफेसर उपेंद्र पांडेय टिकारी स्थित एसएनएस कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग में विभागाध्यक्ष रहे थे। दो भाइयों में बड़े श्री पांडेय मुंबई में रहते थे।
पिछले वर्ष कुछ माह पहले ही टिकारी स्थित अपने पुस्तैनी घर पलुहड़ आये थे और कुछ दिन अपने स्वजन पूर्व मुखिया ब्रजराज पांडेय के आवास पर कुछ निजी काम से रुके थे। तब उन्होंने बताया था कि फ़िल्म प्रोडक्शन एवं स्टोरी राइटर रंजू सिन्हा के निर्देशन में काहे गए प्रदेश एवं वरदान फ़िल्म का निर्माण शीघ्र शुरू होगा और फ़िल्म के शूटिंग का शुभारंभ टिकारी और इसके आसपास महत्वपूर्ण लोकेशन पर किया जाएगा।

बिहार टूरिज्म के बनाये गये थे ब्रांड एम्बेसडर

फाइल चित्र

सुदीप पांडेय की बात करें तो विगत वर्षों में सुदीप पांडेय को बिहार टूरिज्म का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया था। इस दौरान उन्होंने बिहार एक खोज नाम की एक टीवी सीरीज निकाली थी। इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर विदेश की नौकरी छोड़कर वर्ष 2007 में अपनी किस्मत भोजपुरी फ़िल्म में आजमाई। शुरू से ही फिल्मी दुनिया का हिस्सा बनने का शौक रखने वाले सुदीप पांडेय अबतक 40 सफल फिल्मों के साथ कई टीवी धारावाहिक, टीवी शो कर चुके है। कई हिंदी फिल्में भी कर चुके है। सुदीप अपने फिल्मी करियर के दौरान सात वचन सात फेरे, मसीहा बाबू, वी फ़ॉर विक्टर, कही का हाल बा, भोजपुरिया दरोगा, हमार संगी, सौतन, हमार संगी बजरंगबली, नथुनिया पे गोली मारे, हमार ललकार, धरती का बेटा, जीना सिर्फ तेरे लिए आदि इत्यादि फिल्मों में दमदार किरदार निभाया था। साथ ही सुदीप ने कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया था। सुदीप ने फिल्म भोजपुरिया भैया से भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया।

हाल के दिनों में सुदीप राजनीतिक पार्टी एनसीपी जॉइन की थी जिसके बाद चुनाव में उतरने की संभावना तेज हो गई थी। घर आये थे वे स्वजनों से मुलाकात की थी। मालूम हो कि सुदीप पांडेय का बुधवार को मुम्बई में हृदय गति रुक जाने से उनकी मौत हो गई। उनके आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करने वालों में बिहारी पांडेय, मुकेश पांडेय, अरविंद पांडेय, ईश्वरी पांडेय, शिववल्लभ मिश्रा, आदर्श कुमार, पिंकराज चक्रवर्ती, पूर्व जिला पार्षद सत्येंद्र नारायण, बाल्मीकि प्रसाद, बृजमोहन शर्मा, संतोष पांडेय, पैक्स अध्यक्ष राजू यादव, कृष्ण गोपाल शर्मा सहित कई लोगों का नाम शामिल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी | गया: फल्गु तट पर दिखा अद्भुत नजारा, तीर्थयात्रियों ने दीप जलाकर मनाई ‘पितृ दीपावली’ | डोभी चेकपोस्ट पर शराब की बड़ी खेप जब्त: जूट के बोरों के नीचे छिपाकर ले जा रहे थे 1440 लीटर शराब-बीयर, एक गिरफ्तार | ददरेजी बाजार में किन्नर समाज से मारपीट का आरोप, वाहन में तोड़फोड़; कई घायल | कोंच में बेखौफ चोरों का आतंक: रातों-रात आढ़त की दीवार तोड़कर घुसे, नकदी से भरा बक्सा ले उड़े | गया में हृदयविदारक हादसा: आहर में डूबीं 6 महिलाएं, 11 वर्षीय बालक ने जान पर खेलकर बचाई 4 की जान, दो की मौत | पर्दे का ‘क्रांतिवीर’ हमेशा के लिए हुआ ‘खामोश’: नाना पाटेकर का 75 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट से निधन | बेलागंज में SIR के विरोध में महागठबंधन का आक्रोश मार्च, PM मोदी-गृह मंत्री अमित शाह और CEC के पुतले फूंके |