मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पंचानपुर से गुजरेगी वोटर अधिकार यात्रा, कार्यकर्ताओं में उत्साह

On: Sunday, August 17, 2025 3:53 PM

टिकारी संवाददाता: वोटर अधिकार यात्रा को टिकारी विधानसभा क्षेत्र में सफल बनाने हेतु रविवार की देर शाम तक नेताओं की टीम जनसंपर्क अभियान चलाकर यात्रा में शामिल होने का लोगों को न्योता दे रहे। वंही पार्टी के प्रखंड कार्यालय में अध्यक्ष नाथुन पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में आज यानी सोमवार को क्षेत्र से गुजरने वाली वोटर अधिकार यात्रा को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

इधर क्षेत्र के अहियापुर मोड़ से सीयूएसबी तक सड़क के दोनों ओर झंडा बैनर तोरण द्वार आदि से पाट दिया गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि सत्येंद्र नारायण ने कहा कि यात्रा का पंचानपुर में भव्य स्वागत किया जाएगा। नुक्कड़ सभा के माध्यम से महागठबंधन कार्यकर्ताओं को यात्रा का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी व तेजस्वी यादव महागठबंधन कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करेंगे। उन्होंने कहा कि यात्रा को लेकर क्षेत्र के आम नागरिकों व मतदाताओं में काफी उत्साह है।

उक्त यात्रा की सफलता को लेकर महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं सहित कांग्रेस नेता धीरेंद्र कुमार उर्फ धीरू शर्मा, सुशील शर्मा, लालू दांगी सहित कई नेता क्षेत्र का भ्रमण कर वोट अधिकार यात्रा में शामिल होने का न्यौता देते फिर रहे हैं। यात्रा के मद्देनजर अनुमंडल प्रशासन सुरक्षा, वाहनों के काफिले का ठहराव आदि विंदुओं पर जगह जगह स्थल जांच व निरीक्षण किया गया।

एसडीओ प्रवीण कुंदन एवं एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल अधीनस्थ अधिकारियों के साथ लगातार सुरक्षा व्यवस्था का मुआयना करने में लगे हैं। इधर कांग्रेस के यात्रा प्रभारी कामेश्वर पटेल, जिला समन्वयक राजीव कुमार प्यासी, जिला अध्यक्ष संतोष कुमार कुशवाहा, मोहम्मद इस्ती याक, विजय कुमार मिट्ठू, सत्येंद्र नारायण आदि स्थानीय नेताओं के साथ क्षेत्र भ्रमण और तैयारी का जायजा लेते देखे गए।

कांग्रेस नेता मिठू ने बताया कि यात्रा के दौरान दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय का नामकरण विष्णु बुद्ध केन्द्रीय विश्वविद्यालय करने, परिसर में केन्द्रीय विद्यालय, मेडिकल कालेज एवं इंजीनियरिंग कालेज खोलने सहित अन्य मांगों का ज्ञापन यात्रा का नेतृत्व कर रहे लोकसभा में विपक्ष के नेता सांसद राहुल गांधी एवं बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को सौंपा जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

10, 'post_status' => 'publish' ); $latest_posts = new WP_Query($args); if ($latest_posts->have_posts()) : ?>
📰 Latest:
have_posts()) : $latest_posts->the_post(); ?> |