मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

वोटर अधिकार रैली बना नेताओं के शक्ति प्रदर्शन का माध्यम

On: Monday, August 18, 2025 6:37 PM

संभावित उम्मीदवारों ने दिखाई अपनी ताकत

टिकारी संवाददाता: मतदाता अधिकार यात्रा के दौरान टिकारी विधानसभा क्षेत्र के नेताओं द्वारा अपनी अपनी उम्मीदवारी को लेकर शक्ति प्रदर्शन किया। रानी बिगहा से लेकर लखीबाग तक नेताओं द्वारा स्वागत में अपना अपना टेंट लगा रखे थे। जिसे लोग नेताओं की उम्मीदवारी को लेकर शक्ति प्रदर्शन बता रहे हैं। टिकारी विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रत्याशी सुमंत कुमार, धीरेंद्र कुमार उर्फ धीरू शर्मा, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि पूर्व जिला पार्षद सत्येन्द्र नारायण, उमैर खान, नेहा यादव, अजय यादव राजद से विनोद यादव, संजय यादव, सितेंद्र यादव, सुरेश यादव सहित दर्जन भर से अधिक नेताओं द्वारा अलग अलग टेंट लगाकर कार्यकर्ताओं के खाने पीने का इंतजाम से लेकर मनोरंजन की व्यवस्था कर रखे थे।

राजद नेता विनोद यादव द्वारा भोजपुरी गायिका खुशी कक्कर, सुबोध कुमार द्वारा भोजपुरी गायक ओमप्रकाश अकेला को बुलाया गया था। यात्रा के सफल समापन को लेकर दौड़ती रही पुलिस यात्रा के दौरान पंचानपुर में जुटी नेताओं व कार्यकर्ताओं की भीड़ व एनएच 120 पर ट्रैफिक संभालने में प्रशासन नाकाम रही। सड़क पर उमड़ी नेताओं व समर्थकों की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस भागदौड़ करती रही। यात्रा के पहले व यात्रा के बाद ट्रैफिक में दो-दो एम्बुलेंस भी फंसी रही। पुलिस के घंटो मशक्कत के बाद सड़क पर यातायात सामान्य हो सकी।

    Join WhatsApp

    Join Now

    Join Telegram

    Join Now

    Leave a Comment

    📰 Latest:
    पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर | पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता |