मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

छत से गिरकर मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

On: Monday, November 25, 2024 4:38 PM

महताब अंसारी ,कोंच संवाददाता

कोंच: कोंच डीह गांव में एक दर्दनाक हादसे में सोमवार को छत से गिरने के कारण एक मजदूर की मौत हो गई। हादसा शाम करीब 4 बजे हुआ, जब 25 वर्षीय प्रवीण कुमार उर्फ नटवर दास, अपने साथी कुंदन कुमार के साथ एक पुराने मकान की छत तोड़ने का काम कर रहा था। अचानक छत गिर गई, और प्रवीण मलबे में दब गया। गंभीर रूप से घायल प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य मजदूर रौशन कुमार घायल हो गया।

घायल मजदूर का इलाज जारी

घायल रौशन कुमार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया गया।

सड़क जाम कर मुआवजे की मांग

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर शव को लेकर नेहोरा मोड़ के पास गया-गोह मार्ग को जाम कर दिया। लगभग आधे घंटे तक चले इस जाम ने यातायात बाधित कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बीडीओ बिपुल भारद्वाज और अंचलाधिकारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को पारिवारिक लाभ योजना के तहत सहायता राशि देने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। वहीं इस घटना के बाद खजुरी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राम विजय विश्वकर्मा ने कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत मृतक की पत्नी अनीता देवी को तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। प्रवीण अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिससे परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। इस घटना ने न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव को शोकाकुल कर दिया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और बच्चों की देखभाल के लिए सहायता प्रदान करने की मांग की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |