मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

वियतनाम में चमका वजीरगंज का नाम, डॉ. सुबोध कुमार को मिला अंतरराष्ट्रीय ‘होमियो लीजेंड अवॉर्ड’

On: Friday, August 29, 2025 5:26 PM

वजीरगंज (गयाजी): वजीरगंज की धरती के लिए 22 अगस्त 2025 का दिन गर्व का पल लेकर आया, जब यहाँ के सुप्रसिद्ध किसान हेमियो क्लिनिक के होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. सुबोध कुमार को वियतनाम में आयोजित वियतनाम इंटरनेशनल होम्योपैथिक समिट में प्रतिष्ठित ‘होमियो लीजेंड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया।

यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन वेल्सन होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में हुआ, जिसमें दुनिया के कई देशों के जाने-माने होम्योपैथिक चिकित्सक और शोधकर्ता एक साथ जुटे थे।

ग्रामीण भारत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक की पहचान

डॉ. सुबोध कुमार को यह सम्मान उनकी वर्षों की निस्वार्थ सेवा, चिकित्सा के प्रति अटूट समर्पण और गंभीर रोगों के प्रभावी होम्योपैथिक उपचार में विशेष उपलब्धियों के लिए मिला है। वे लंबे समय से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को सुलभ और किफायती चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराते रहे हैं।

उन्होंने अब तक पथरी, गठिया, सायटिका, त्वचा रोग, किडनी रोग, महिला बांझपन, बवासीर, मूत्र रोग और बच्चों के कई जटिल रोगों के सफल उपचार से मरीजों के बीच एक खास भरोसा कायम किया है।

वजीरगंज में खुशी की लहर

जैसे ही इस सम्मान की खबर वजीरगंज पहुंची, पूरे प्रखंड और आसपास के गांवों में खुशी की लहर दौड़ गई। चिकित्सक संघों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने इसे वजीरगंज का गौरव बताया।
बधाई देने वालों में पूर्व मुखिया शंभू शरण शर्मा, सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. विपिन कुमार, डॉ. विद्या भूषण, डॉ. एस. कुमार, सुरेंद्र प्रसाद और प्रभाकर कुमार सहित कई प्रबुद्धजन शामिल रहे।

“यह सम्मान पूरे वजीरगंज के लिए”

सम्मान पाकर भावुक हुए डॉ. सुबोध कुमार ने कहा,
“यह उपलब्धि सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरे वजीरगंज की है। लोगों का भरोसा और प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है।”

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |