मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया यार्ड में जम्मू तवी–कोलकाता एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, आरपीएफ ने आरोपी को किया गिरफ्तार

On: Friday, January 9, 2026 3:24 PM

गया। पूर्व मध्य रेल के डीडीयू मंडल अंतर्गत गया यार्ड क्षेत्र में चलती ट्रेन पर पत्थरबाजी की एक गंभीर घटना सामने आई है। ट्रेन संख्या 13152 डाउन जम्मू तवी–कोलकाता एक्सप्रेस पर यह घटना 8 जनवरी की रात करीब 10:40 बजे उस समय हुई, जब ट्रेन गया यार्ड के किमी संख्या 471/20 के पास से गुजर रही थी। अचानक हुए पथराव से यात्रियों में दहशत फैल गई, हालांकि किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है।

इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पत्थर मारने वाला युवक साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसके बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया। वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जांच को आगे बढ़ाया।

जांच के क्रम में आरपीएफ ने आरोपी की पहचान करते हुए मोहम्मद आरिफ उर्फ अमन (उम्र 23 वर्ष) को 8 घंटे के भीतर  गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का स्थायी पता ग्राम उतरौत, चाकंद बाजार, थाना चाकंद, जिला गया बताया गया है, जबकि वह फिलहाल चंदौती थाना क्षेत्र में रह रहा था। आरपीएफ ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और उसे रेलवे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |