मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

रेड रन में बिहार की विजेता छात्रा स्वीटी को कुलपति ने किया सम्मानित, 11 हजार रुपये पुरस्कार की घोषणा

On: Sunday, September 28, 2025 3:00 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी स्थित एस.एन. सिन्हा महाविद्यालय में रविवार को आयोजित विशेष समारोह में खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों की उपलब्धियों को सराहा गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के नवस्थापित पीजी सेंटर के उद्घाटन के अवसर पर किया गया।इस मौके पर महाविद्यालय के युवा जीव वैज्ञानिक डा. राजकुमार द्वारा लिखित पुस्तक का विमोचन मगध विश्वविद्यालय के कुलपति डा. एस.पी. शाही, विधायक डा. अनिल कुमार और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

समारोह का मुख्य आकर्षण रही महाविद्यालय की छात्रा स्वीटी कुमारी, जिन्होंने रेड रन प्रतियोगिता में बिहार स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य का नाम रोशन किया और राष्ट्रीय मैराथन में अपनी जगह सुनिश्चित की। उनकी इस उपलब्धि पर कुलपति डा. शाही और विधायक डा. कुमार ने उन्हें शील्ड, ट्रैकसूट और स्पोर्ट्स शू भेंट कर सम्मानित किया।

कुलपति डा. शाही ने स्वीटी की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह न सिर्फ महाविद्यालय बल्कि पूरे मगध विश्वविद्यालय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्वीटी की सफलता पर 11,000 रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में मगध विश्वविद्यालय के कुलसचिव, प्रॉक्टर, महाविद्यालय के प्राचार्य समेत बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गंडक की उफनती लहरों के बीच वायुसेना का ‘ऑपरेशन राहत’, सारण के बाढ़ पीड़ितों तक ऐसे पहुंची मदद | कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे |