मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

चित्रों में सजी विभाजन की वेदना, डीडीयू जंक्शन पर ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर विशेष प्रदर्शनी

On: Thursday, August 14, 2025 11:56 AM

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर गुरुवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन (डीडीयू जंक्शन) पर ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर एक दिवसीय फोटो प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में 1947 के देश विभाजन के दर्दनाक दृश्य, विस्थापन की विवशता, भीषण पलायन और उस दौर की ऐतिहासिक घटनाओं को तस्वीरों के माध्यम से जीवंत किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने पैसेंजर एरिया में फीता काटकर किया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार सहित कई वरिष्ठ रेल अधिकारी उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद सभी अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वहीं, बड़ी संख्या में रेलकर्मी, यात्री और स्थानीय नागरिक इस ऐतिहासिक झलक को देखने पहुंचे।

मंडल के कार्मिक विभाग द्वारा आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य न केवल देश के विभाजन की पीड़ा और उससे जुड़ी मानवीय त्रासदी को याद करना था, बल्कि उस कठिन समय में लोगों के साहस, संघर्ष और अटूट देशभक्ति को भी सम्मान देना था। यह आयोजन डीडीयू मंडल की ओर से सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रभक्ति को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल मानी जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अब भूखे नहीं सोएंगे घनश्याम के पोते-पोतियां: दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर बुजुर्ग के घर पहुँची संत रामपाल जी महाराज की ‘अन्नपूर्णा मुहिम’, मिलेगा जीवनभर का सहारा | बोधगया में बौद्ध महोत्सव 2026 का शुभारंभ : आस्था, विरासत और सुरों का सजेगा महासंगम | गया जंक्शन पर 27 जनवरी से 45 दिनों का मेगा ब्लॉक; प्लेटफॉर्म 2 और 3 से ट्रेनों का परिचालन रहेगा बंद | गया में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत राष्ट्रीय बालिका दिवस कार्यक्रम का भव्य आगाज़ | गया सोना लूटकांड: निलंबित थानेदार की जमानत पर कोर्ट ने मांगी केस डायरी, अब 24 जनवरी को होगी अगली सुनवाई | वेंडर्स दिवस पर पटना में भव्य समागम: गया TVC के अध्यक्ष और सचिव ने उठाई स्ट्रीट वेंडर्स के हक की आवाज | बेलागंज में अवैध बालू खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: तीन ट्रैक्टर जब्त, एक गिरफ्तार; 51 लाख का जुर्माना | गया सोना लूटकांड: निलंबित रेल थानाध्यक्ष की जमानत पर कल होगी सुनवाई, करोड़ों के सोने की लूट में फंसे हैं ‘खाकी’ वाले | हावड़ा-आनंद विहार के बीच दौड़ेगी अत्याधुनिक ‘अमृत भारत’ एक्सप्रेस, धनबाद-गया के रास्ते 22 जनवरी से शुरू होगा नियमित परिचालन | क्या आपके पास है गयाजी को बेहतर बनाने का आइडिया? नगर निगम के साथ साझा करें अपने विचार, स्कैन करें क्यूआर कोड |