मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

हिंदुस्तानी संगीत में योगदान के लिए वयोवृद्ध गायिका शांता चक्रवर्ती को मिला विशेष सम्मान

On: Saturday, January 11, 2025 3:14 PM

गया। हिंदुस्तानी शास्त्रीय, उपशास्त्रीय और बांग्ला रवींद्र संगीत में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रसिद्ध वयोवृद्ध गायिका शांता चक्रवर्ती को सामाजिक संस्था डॉयर फाउंडेशन द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान आर्थर डॉयर मेमोरियल सेंटर फॉर म्यूजिक एक्सीलेंस की ओर से प्रदान किया गया।

शनिवार को संस्था के अध्यक्ष प्रियरंजन डॉयर और अन्य पदाधिकारियों ने शांता चक्रवर्ती के दक्षिण दरवाजा स्थित निवास पर पहुंचकर उन्हें स्मृति चिह्न, शॉल और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। गौरतलब है कि शांता चक्रवर्ती इन दिनों बीमार चल रही हैं और चलने-फिरने में असमर्थ हैं।

संगीत साधना का लंबा सफर

शांता चक्रवर्ती ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा पंडित रामस्वरूप पाठक से प्राप्त की थी। उनकी गाई हुई भजन पटना आकाशवाणी से प्रसारित होती थीं। उन्होंने महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया, बोधगया में आयोजित संगीत प्रतियोगिताओं में कई बार जज के रूप में अपनी सेवाएं दीं।

प्रतिभाओं को निखारने का प्रयास

आर्थर डॉयर मेमोरियल सेंटर फॉर म्यूजिक एक्सीलेंस कला और संगीत से जुड़ी नई प्रतिभाओं को मंच देने के साथ-साथ पुराने और प्रतिष्ठित कलाकारों को सम्मानित करने का कार्य करता है। अब तक संस्था ने तबला वादक पंडित श्रीकांत तिवारी सहित कई अन्य कलाकारों को सम्मानित किया है। इस अवसर पर प्रिय रंजन डॉयर, रूपक, राजीव उर्फ झूनना जो, शफी अहमद, और शांता चक्रवर्ती के पुत्र अतनु चक्रवर्ती सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |