मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन की तैयारी को लेकर बेलागंज में बैठक, राजनीतिक उपेक्षा पर जताई नाराजगी

On: Wednesday, August 20, 2025 4:24 PM

बेलागंज। बेलागंज बाजार स्थित एक निजी भवन में मंगलवार को व्यवसायियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 24 अगस्त को गया के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले वैश्य प्रतिनिधि सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक की अध्यक्षता वैश्य चेतना समिति के सचिव शिव कुमार सम्पद ने की। उन्होंने कहा कि वैश्य समाज आज भी केवल “पालकी ढोने का काम” कर रहा है, बावजूद इसके किसी भी राजनीतिक दल ने समाज को उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया। यदि यही स्थिति आगामी 2025 विधानसभा चुनाव तक बनी रही तो वैश्य समाज स्वतंत्र रूप से चुनावी मैदान में उतरने को मजबूर होगा।

बैठक में पंकज कुमार, राजेश कुमार बबलू, दीपु कुमार, अमित कुमार समेत बड़ी संख्या में व्यवसायी और समाज के लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

10, 'post_status' => 'publish' ); $latest_posts = new WP_Query($args); if ($latest_posts->have_posts()) : ?>
📰 Latest:
have_posts()) : $latest_posts->the_post(); ?> |