मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

दशरथ नगर पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी, पीड़ित परिवार को दिलाया न्याय और मदद का भरोसा

On: Saturday, November 30, 2024 4:32 PM

रिपोर्ट – गौरव सिंह , अतरी संवाददाता

गया जिले के मोहड़ा प्रखंड स्थित गेहलौर के दशरथ नगर गांव में लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतनराम मांझी ने शनिवार को मृतक नरेश मांझी के परिवार से मुलाकात की। ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व 50 वर्षीय नरेश मांझी की हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा कर दी गई थी, जिससे पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

पीड़ित परिवार से मुलाकात और न्याय का आश्वासन

मंत्री जीतनराम मांझी ने मृतक के पुत्र राकेश मांझी से मुलाकात कर घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक को फोन पर निर्देश दिया कि मामले की जांच तेजी से पूरी की जाए और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परिवार को आश्वस्त किया कि हत्या के दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और उन्हें सख्त सजा दिलाई जाएगी।

आर्थिक सहायता और योजनाओं का लाभ

मंत्री ने पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक मदद प्रदान की और मोहड़ा प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मुकेश कुमार यादव को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री पारिवारिक लाभ योजना के तहत 20,000 रुपये का चेक मृतक के परिवार को तुरंत उपलब्ध कराया जाए।
साथ ही, उन्होंने परिवार को इंदिरा आवास योजना के तहत घर मुहैया कराने और दशरथ नगर में पानी की समस्या के समाधान हेतु दो चापाकल लगाने के निर्देश दिए। मृतक के घर के पास भी एक चापाकल लगाने का आदेश दिया गया।

जनप्रतिनिधियों और स्थानीय प्रशासन की उपस्थिति

इस मौके पर मोहड़ा बीडीओ मुकेश कुमार यादव, अंचल अधिकारी राकेश रंजन, गया सांसद प्रतिनिधि ई. नंदलाल मांझी, हम पार्टी के प्रदेश महासचिव लवकुश कुमार, गया जिला अध्यक्ष नारायण मांझी, कंचन कुमार मांझी और बलिराम मांझी सहित कई स्थानीय नेता और हम पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
अनशन और शिकायतों के बाद प्रशासनिक कार्रवाई, कोंच बीईओ का प्रभार बदला गया | वर्दी पहनकर परिवार का नाम रोशन करने निकला था बेटा, बक्सर में ट्रेनिंग के दौरान गई जान; वजीरगंज में पसरा मातम | अतरी में दर्दनाक हादसा: मतबलवा आहार में नहाने गई 14 वर्षीय किशोरी की डूबने से मौत, आजाद नगर में पसरा मातम | अनशन तीसरे दिन भी जारी, एसडीओ-डीपीओ से वार्ता विफल, विधायक ने दी 24 घंटे की चेतावनी | मगध का सबसे बड़ा ‘नटवरलाल’ बेनकाब! मजदूरी से अरबों के साम्राज्य तक, लग्जरी गाड़ियों में घूमने वाले दीपक शर्मा ने बिछाया 150 करोड़ का जाल | पितृपक्ष मेला 2026: यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे मुस्तैद, डीआरएम ने बारिश के बीच रात में किया गया स्टेशन का औचक निरीक्षण | मगध में अपराधियों के लिए खतरे की घंटी: आईजी विकास वैभव का सख्त अल्टीमेटम— ‘अपराध छोड़ें या मगध’ | गया-कोडरमा रेलखंड पर भारी बारिश से टनल के पास लैंडस्लाइड, अप लाइन पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें फंसी | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल |