मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में अज्ञात बदमाशों ने ज्वेलरी दुकान से 10 लाख रुपये से अधिक के आभूषण किए चोरी, पुलिस ने खोजी कुत्ते से शुरू की जांच

On: Monday, October 28, 2024 7:38 AM

गया जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र स्थित जीयनबीघा गांव में शनिवार रात अज्ञात बदमाशों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए करीब 10 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। बदमाशों ने हरिओम ज्वेलर्स के शटर और ताले को लोहे की रॉड से तोड़कर दुकान में रखा कीमती आभूषण साफ कर दिया। दुकानदार बैजू साव ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर दुकान में सोने और चांदी के आभूषण स्टॉक किए गए थे, जिसमें बंधक रखे गए जेवरात भी शामिल थे।

चोरी की जानकारी रविवार सुबह उस समय मिली, जब लोगों ने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है। इस सूचना के बाद आसपास के लोग जुट गए और दुकान मालिक बैजू साव को खबर दी गई। मौके पर पहुंचकर बैजू साव ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद टनकुप्पा थाना के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की।

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने जिला मुख्यालय से खोजी कुत्ते की मदद ली, जिसने घटनास्थल से लेकर त्रिलोकिचक गांव तक कुछ सुराग ढूंढने का प्रयास किया, हालांकि कुत्ता एक स्थान पर जाकर रुक गया। जांच के दौरान पुलिस को ज्वेलर्स दुकान से करीब 150 मीटर की दूरी पर धान के खेत में एक ज्वेलरी का डिब्बा पड़ा मिला। इसके बाद खोजी कुत्ते के साथ पुलिस आसपास के गांवों और बाजारों तक पहुंची, लेकिन अब तक चोरों का कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है।

चार साल पहले जीयनबीघा गांव में हरिओम ज्वेलर्स की शुरुआत करने वाले बैजू साव इस घटना से आहत हैं। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ने का प्रयास जारी रहेगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

10, 'post_status' => 'publish' ); $latest_posts = new WP_Query($args); if ($latest_posts->have_posts()) : ?>
📰 Latest:
have_posts()) : $latest_posts->the_post(); ?> |