मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

दुर्भाग्य रहा कि टियागो कार ट्रैफिक ट्रॉली से टकरा गई और शराब माफिया पकड़ा गया, आगे फिर ऐसा हुआ कि…

On: Tuesday, November 26, 2024 12:55 PM

टंच देशी शराब की एक हजार बोतल पकड़ी गई, बड़ी खेप को खपाने के लिए औरंगाबाद ले जा रहा था माफिया

देवब्रत मंडल

एक ओर जहां पूरे बिहार में 26 नवंबर को मद्य निषेध दिवस मनाया जा रहा था तो दूसरी तरफ शराब माफिया झारखंड से भारी मात्रा में शराब लेकर गया जिला से होते हुए शराब की बड़ी खेप को खपाने के लिए औरंगाबाद जिले के लिए ले जा रहा था लेकिन गया पुलिस चौकन्ना थी। इसकी गुप्त सूचना मिलते ही एंबुश लगा कर शराब माफिया को वाहन सहित पकड़ने में कामयाब रही। टंच नामक शराब की एक हजार बोतल बरामद करते हुए आरोपी माफिया को गिरफ्तार कर लिया गया।

सूचना मिलते ही वाहन चेकिंग शुरू कर दी गई

एसएसपी आशीष भारती के निर्देशन में गया पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब के सेवन, निर्माण, बिक्री, भंडारण, परिवहन तथा इस कारोबार में संलिप्त तस्करों, माफियाओं के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु विशेष सर्च अभियान लगातार चलाया जा रहा है। वहीं मंगलवार को जिले में मद्य निषेध दिवस मनाया जा रहा था। इसी बीच इमामगंज थाना को सूचना मिली की चतरा (झारखंड) की ओर से एक टियागो कार, अवैध शराब लेकर बॉकेबाजार, इमामगंज, होते हुए औरंगाबाद की तरफ जा रही है।इसके बाद थानाध्यक्ष, इमामगंज थाना अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के साथ डुमरिया मोड़ तीनमुहानी के पास पहुँच गए। वाहनों की जांच शुरू कर दी।

दुर्भाग्य रहा कि वाहन ट्रैफिक ट्रॉली से टकरा गई और…

इसी दौरान एक सिल्वर रंग का कार का चालक पुलिस चेकिंग को देखकर गाड़ी को तेज गति से भगाने लगा। दुर्भाग्य देखिए कि वाहन ट्रैफिक ट्राली से टकराकर क्षतिग्रत हो गया। इसके बाद सशस्त्र बल द्वारा वाहन चालक को पकड़ लिया गया। पकड़ाये व्यक्ति से अपना नाम पता सतीश कुमार, पिता शंकरदयाल सिंह, साकिन चतरा, थाना फेसर, जिला औरंगाबाद बताया।

टियागो कार से ले जाई जा रही थी शराब

जिस वाहन से शराब ले जाई जा रही थी, वह टियागो कार था। जिसका निबंधन संख्या- BR-11-DS-6262 है। जिसकी तलाशी ली गई तो टियागो कार से 40 कार्टुन टंच देशी शराब जिसमें 300 एमएल का 1000 बोतल, कुल मात्रा 300 लीटर देशी शराब बरामद किया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा | बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल | मगध का गौरव: बेलागंज के लाल डॉ. अजय कुमार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, इलाके में जश्न का माहौल | नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर |