मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में छठ का प्रसाद पहुंचाने निकले दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

On: Tuesday, October 28, 2025 2:51 PM

गया। लोकआस्था के महापर्व छठ पूजा के बीच गया जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। छठ का प्रसाद लेकर अपने परिवार के घर जा रहे दो युवकों की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा गया–रजौली मुख्य सड़क मार्ग पर सिमराही के महावीघा मोड़ के समीप सोमवार की देर शाम हुआ।

मृतकों की पहचान मोहनपुर थाना क्षेत्र के बिसुनपुरा गांव निवासी कमलेश कुमार और दीपक कुमार के रूप में हुई है। दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर छठ का प्रसाद पहुंचाने जा रहे थे। बताया जा रहा है कि सामने से आ रही एक बाइक को बचाने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही टनकुप्पा थाना अध्यक्ष बसंत कुमार राय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर गया पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हादसा इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग भी दहल उठे। छठ के पावन दिन इस तरह की दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क पर रफ्तार और लापरवाही के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से पर्याप्त नियंत्रण नहीं किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया रेलवे स्टेशन पर चलती जनशताब्दी से चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा, ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसकर 61 वर्षीय यात्री की मौत | गया के गुरारू स्टेशन पर दर्दनाक हादसा: महाबोधि एक्सप्रेस से गिरकर असिस्टेंट मैनेजर की मौत, 5 महीने पहले ही हुई थी शादी | गया में AI से मस्जिद उड़ाने का वीडियो बनाने और उन्माद फैलाने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार | भभुआ रोड स्टेशन पर 3 करोड़ के सोने की हाई-प्रोफाइल लूट का पर्दाफाश: खुद का कर्मचारी निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार | महाबोधि मंदिर में पूरी रात रोशन रहेगा मुख्य गुंबद, गया डीएम ने सौंदर्यीकरण और सुरक्षा पर दिए सख्त निर्देश | फतेहपुर झंडा चौक पर बड़ा हादसा टला, पश्चिम बंगाल के फेरीवाले की खड़ी मोपेड में लगी भीषण आग | एक पल की चूक पड़ सकती थी भारी, RPF जवान की बहादुरी ने गया जंक्शन पर महिला की बचाई जान | लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती: डीडीयू मंडल में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, डीआरएम ने दिलाई देश की अखंडता की शपथ | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, नौ लाख से अधिक के सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े चोर | धान खरीद में हेराफेरी अब नामुमकिन! गया DM ने लागू किया ऐसा हाई-टेक सिस्टम, बिचौलियों की उड़ी नींद |