गया के कोंच से महताब अंसारी की रिपोर्ट

कोंच। झारखण्ड के हजारीबाग के कटकमदाग में एल्युमिनियम फैक्ट्री में कच्चा माल गलाने के दौरान गैस फटकर बलास्ट होने से कोंच के अलग अलग दो गांव से दो मजदूरों की मौत शुक्रवार के दोपहर हो गया। परिजनों को घटना की खबर सुनते ही जहां घरों में कोहराम मच गया है। वही पूरा गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार ग्राम डिहुरी के सुरेश ठाकुर के 26 वर्षीय पूत्र रंजीत ठाकुर व ग्राम मीठापुर के सुखदेव साव (48) दोनों झारखण्ड के हजारीबाग के कदकमदाग में एल्युमिनियम फैक्ट्री में काम करता था। शुक्रवार के दोपहर अचानक ऐल्यूमिनियम गलाने के दरम्यान फैक्ट्री में अचानक गैस बलास्ट कर गया। जिससे कोंच के दो मजदूरों रंजीत व सुखदेव की मौत हो गई। घटना की खबर जैसे ही परिजनों को मिला कि घरों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता सुरेश ठाकुर ने कहा कि फैक्ट्री से ही मोबाइल पर मौत की सूचना दी गई है और फैक्ट्री के मालिक द्वारा ही शव घर तक पहूंचाने की बात कही गई है। सभी लोग शव के घर आने की इंतजार कर रहे हैं।