मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बड़ा हादसा, दो गंभीर घायल, बाइक चकनाचूर

On: Friday, September 26, 2025 3:43 PM

टिकारी। शुक्रवार की शाम टिकारी–मखपा मुख्य मार्ग पर बहेलिया बिगहा के समीप एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने भीषण हादसा कर दिया। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कार्पियो (संख्या JH-10 AD-5858) मखपा की ओर तेज गति से जा रही थी। रास्ते में उसने पहले सड़क किनारे खड़े एक युवक को जोरदार टक्कर मारी। इसके बाद भागने के प्रयास में सामने से आ रही बाइक को भी टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए पास के एक मकान से जा टकराई। टक्कर की तीव्रता इतनी थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और मकान की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया गया। घायलों में एक की पहचान टिकारी शहर के दुर्गा स्थान मोहल्ला निवासी कन्हाई प्रसाद के रूप में हुई है, जबकि दूसरे घायल की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस ने स्कार्पियो को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत | कोंच में इंसानियत शर्मसार: पानी पीने गई 10 वर्षीय मासूम से 58 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज |