मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

ब्रेकिंग न्यूज: गया में ट्रेन से टकराए दो लोग, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

On: Saturday, March 8, 2025 10:13 AM
प्रतीकात्मक चित्र

इस वक्त की गया से बड़ी खबर आ रही है कि ट्रेन से टकरा जाने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि दूसरे की हालत की नाजुक बताई जा रही है। जिसका इलाज किसी अस्पताल में चल रहा है। दोनों में से किसी के घर का पता नहीं चल पाया है लेकिन नाम सामने आया है।
घटना गया जंक्शन के पहले अप लाइन पर पहसी मोहल्ले के पास हुई बताई जा रही है। रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि घटना अप लाइन के किमी 468/2-3 के पास हुई है लेकिन किसी की पहचान नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक का नाम धर्मेंद्र कुमार है। जबकि दूसरे का नाम वीरू बताया जा रहा है। धर्मेन्द्र की मौत घटनास्थल के पास ही हो गई। जबकि वीरू को इलाज के लिए किसी अस्पताल में ले जाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों नशे की हालत में थे। इसी बीच गया जंक्शन की ओर आ रही आसनसोल-वाराणसी मेमू ट्रेन गुजर रही थी, इसी से टकरा कर दोनों गंभीर रूप से पहले जख्मी हुए। जिसमें धर्मेंद्र की मौत वहीं पर हो गई। जबकि वीरू को अस्पताल ले जाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धर्मेंद्र का शव उनके जान पहचान वाले लेकर चले गए। दोनों कहां के रहने वाले हैं ये पता नहीं चल सका है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |