मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

सीयूएसबी के शिक्षक शिक्षा विभाग में कला एवं शिल्प पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

On: Friday, December 20, 2024 4:38 PM

टिकारी संवाददाता: कला हमारे रचनात्मकता को विकसित करने और बहुआयामी सोच को पंख प्रदान करती है। उक्त बातें सीयूएसबी में कला और शिल्प पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के मुख्य अतिथि गया कालेज के सहायक प्रोफेसर डा. अजय शर्मा ने कही। उन्होंने कला और शिल्प के ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य के बारे में चर्चा की और मधुबनी पेंटिंग और पटना स्कूल आफ आर्ट जैसे कला के विभिन्न स्कूलों पर प्रकाश डाला। कार्यशाला के प्रथम सत्र में छात्रों को छायांकन द्वारा स्थिर चित्र को यथार्थवादी कला में बदलने के विभिन्न तरीकों से अवगत कराया गया।   पीआरओ मोहम्मद मुदस्सीर आलम ने बताया कि कार्यशाला का शुभारंभ शिक्षा संकाय के अधिष्ठाता एवं शिक्षा विभाग के प्रमुख प्रोफेसर रविकांत के सम्बोधन के साथ हुआ। कुलपति प्रोफेसर कामेश्वर नाथ सिंह के संरक्षण मे आयोजित कार्यशाला में डा. स्वाति गुप्ता, डा. किशोर, डा. प्रज्ञा गुप्ता, डा. नृपेंद्र वीर सिंह आदि मौजूद थे। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा | फतेहपुर में आहर से विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका से उठे सवाल |