मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में नहर नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, गांव में शोक की लहर

On: Monday, September 29, 2025 3:51 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी थाना के रकसिया गांव स्थित नहर में सोमवार को डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के संबंध में मुखिया रिंकू ठाकुर ने बताया कि सोमवार को नहर गेट के पास दोनों बच्चे लड़कपन में नहर में नहाने उतर गए। इस क्रम में गहरा पानी के बीच फैले जलकुम्भी (पानी मे उगाने वाला घांस) में फंस गया और दम घुटने से मौत हो गई। मौके पर मौजूद एक अन्य बच्चा डूबने की जानकारी घर वालों को दी। इसके बाद घटना स्थल पहुंचे स्वजन को एक का शव पानी के ऊपर तैरता दिखा। तब दूसरे की खोज लोगों ने नहर के गहरे पानी मे करने लगे। उसके बाद नहर में लगे गेट को खोलने के बाद पानी कमने पर दूसरा शव बरामद हुआ। जिसके बाद मृतकों की पहचान लालू मांझी के 6 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार और मोहित मांझी की 10 वर्षीय पुत्री सिवानी कुमारी के रूप में की गई।

घटना की सूचना के बाद स्थल पहुंचे क्षेत्रीय विधायक डा. अनिल कुमार शोक संतप्त परिवार से मिलकर घटना की जानकारी ली और बीडीओ से बात कर तुरंत पारिवारिक लाभ योजना के तहत दोनों मृतकों के स्वजन को 20-20 हजार रुपए नगद प्रदान करवाया। साथ हीं विधायक ने शोकाकुल स्वजनों को आपदा राहत योजना का शीघ्र लाभ दिलाने का भरोसा दिया। इधर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल, गया भेज दिया। घटना के बाद स्वजनों में हाहाकार मचा है। पर्व की खुशी की जगह मातम पसरा है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि घटना को लेकर तत्काल यूडी केस दर्ज कर आगे की कार्यवाई की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पितृपक्ष मेला: फल्गु नदी के बीच फव्वारों पर दिखा भगवान विष्णु और गयासुर का अद्‍भुत लेज़र शो, मंत्रमुग्ध हुए पिंडदानी | गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा |