मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टनकुप्पा में कुएं में उतरे दो भाइयों की दम घुटने से दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

On: Friday, September 19, 2025 4:29 PM

टनकुप्पा। गयाजी जिले के टनकुप्पा थाना क्षेत्र के मूड़ाचक गांव में शुक्रवार को हुई दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। यहां खेत में स्थित कुएं में समरसेबल पंप ठीक करने उतरे दो सगे भाइयों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान संजय कुमार (33) और विक्की कुमार (29), पिता बालदेव यादव, निवासी मूड़ाचक, के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों भाई खेत में लगे समरसेबल को बनाने के लिए कुएं में उतरे थे। इसी दौरान बड़े भाई संजय बेहोश हो गया। उसे बचाने के लिए विक्की भी कुएं में उतर गया, लेकिन जहरीली गैस की चपेट में आने से दोनों का दम घुट गया। ग्रामीणों ने किसी तरह प्रयास कर दोनों को कुएं से बाहर निकाला और तत्काल टनकुप्पा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतकों की पत्नियों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शुरू में परिजन पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे, लेकिन मौके पर पहुंचे बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत पासवान ने उन्हें समझाया। विधायक ने प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिलाया। इसके बाद डीएम के स्तर से मुआवजा देने का भरोसा मिलने पर परिजनों ने शव पुलिस को सौंपा। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए गया भेज दिया। गांव में एक साथ दो भाइयों की मौत से मातमी माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह घटना परिवार और पूरे गांव के लिए असहनीय दुख है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |