मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया-राजगीर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 82 पर ट्रक और गैस डिलीवरी ऑटो की टक्कर, ऑटो चालक घायल

On: Friday, December 20, 2024 4:50 PM

गया। राजगीर राष्ट्रीय उच्च मार्ग-82 पर वजीरगंज के एरू गांव के समीप शुक्रवार को एक ट्रक और गैस डिलीवरी ऑटो के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक रंजीत कुमार, जो नौडिहा के निवासी हैं, गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, और ट्रक के अगले हिस्से को भी काफी नुकसान पहुंचा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हेल्पलाइन 112 की टीम मौके पर पहुंची। वजीरगंज थाना प्रभारी वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि घायल चालक को उनके परिजन इलाज के लिए ले गए।

थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि घटना के संबंध में अब तक कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, दोनों वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |