मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया में पत्रकार व समाजसेवी स्व. राजेश कुमार सिंह को श्रद्धांजलि, श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की ओर से शोक सभा का आयोजन

On: Sunday, January 19, 2025 12:29 PM

देवब्रत मंडल

गया शहर के बहुआर चौरा मोहल्ला स्थित डॉ. अंजू सिन्हा के क्लीनिक प्रांगण में बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गया के तत्वावधान में एक भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिवंगत पत्रकार और समाजसेवी स्व. राजेश कुमार सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। स्व. राजेश कुमार सिंह ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। इसके बाद उन्होंने व्यवसाय की ओर रुख किया, जहां वे बेहद सफल रहे। समाजसेवा के क्षेत्र में भी वे हमेशा अग्रणी रहे। राजनीति में कदम रखते हुए उन्होंने 2010 में राजद पार्टी के टिकट पर अतरी विधानसभा से चुनाव भी लड़ा। उनके आकस्मिक निधन ने सभी को गहरे शोक में डाल दिया।

शोक सभा में वरिष्ठ पत्रकार कमलेश कुमार सिंह ने कहा, “राजेश कुमार सिंह एक गृहस्थ परिवार से आते थे और उनके भीतर समाज सेवा और पत्रकारिता के प्रति गहरी निष्ठा थी। उनका जाना हमारे लिए अपूरणीय क्षति है। भगवान उनके परिजनों को इस कठिन घड़ी में हिम्मत दे और उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।”

इस मौके पर जदयू नेता चंदन यादव, नेता पवन कुमार सिंह उर्फ पप्पू, वार्ड पार्षद संजय कुमार सिन्हा, व्यवसायी नीरज गिरी, वरिष्ठ पत्रकार कमल नयन, पंकज सिन्हा, श्याम भंडारी, देवब्रत मंडल, रंजन सिन्हा, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शोक सभा में गया शहर के साथ-साथ विभिन्न प्रखंडों से भी पत्रकार, राजनीतिज्ञ, अधिवक्ता और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इनमें जितेंद्र मिश्रा, अक्षय सिंह, प्रवीण ओझा, प्रदीप रंजन, कुमुद रंजन, दीपेश कुमार, रत्नेश कुमार, एलेन लिली, अभिषेक राज, सुभाष कुमार, सुधींद्र वर्मा, चंदन भारती, हरिवंश, और नंदन शर्मा समेत कई लोग शामिल थे। राजेश कुमार सिंह के निधन से पूरा समाज शोक में डूबा हुआ है। उनके योगदान को याद करते हुए सभा में भगवान विष्णु से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की गई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |