न्यूज शेयर करें

राजीव नंदन सुचिता एवं संस्कार के पोषक : भीखू भाई दिलसानिया

टिकारी संवाददाता: राजीव नंदन दांगी भारतीय समाज में शोषितों वंचितो की आवाज थे। वे सुचिता एवं संस्कार के पोषक थे। उक्त बाते भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दिलसानिया ने गुरुआ विधानसभा के लोकप्रिय पूर्व विधायक राजीव नंदन दांगी के पैतृक गांव गुलरियाचक मे रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि उनके असामयिक निधन न केवल पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है बल्कि संगठन ने एक कर्मठ योद्धा खोया है। उन्होंने कहा कि राजीव जी के द्वारा किए कार्यक्रमों को पूर्ण करने के लिए पार्टी कृत्संकल्पित है और आने वाले समय में उनके योगदान को याद किया जाएगा।

वंही पूर्व विधायक राजीव नंदन दांगी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए औरंगाबाद के सांसद सुशील कुमार सिंह ने कहा कि राजीव का जाना हमारी व्यक्तिगत क्षति है। वे एक नेक इंसान और पार्टी के सच्चे सिपाही बनकर क्षेत्र के सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहे। कुर्था के राजद विधायक बागी कुमार वर्मा ने कहा कि राजीव दांगी का सादा जीवन उच्च विचार और ईमानदारी के पोषक थे और गरीबों की सेवा के लिए हमेशा तैयार रहते थे। गया पूर्व सांसद हरि मांझी ने कहा कि राजीव दांगी जिजीविषा, कर्मठता एवं समर्पण के समागम थे। वे भाजपा के सच्चे सिपाही थे जो संघ संगठन एवं कार्यकर्ताओं के प्रति पूर्णत निष्ठावान और ईमानदार थे। सभा को संबोधित करते हुए लोहियावादी रामेश्वर प्रसाद यादव ने कहा कि राजीव दांगी के समाजवादी पिताजी सचिदानंद के सच्चे उतराधिकारी थे। जिन्होंने समतामूलक समाज की स्थापना के लिए आजीवन समाजसेवा के लिए लगे रहे।

श्रद्धांजलि सभा को टिकारी विधायक डा. अनिल कुमार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, प्रदेश मंत्री अमित दांगी, जिलाध्यक्ष चिंटू शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, भाजपा नेता अनिल गोस्वामी, श्यामा सिन्हा, पूर्व विधायक श्यामदेव पासवान, निशिकांत भारद्वाज, हम पार्टी अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद, डा. रामदास प्रसाद, डा. शत्रुघ्न डांगी, प्रो. मुंद्रिका प्रसाद नायक, डा. जयदेव सिंह, श्यामा सिन्हा, अरविंद वर्मा, अशोक सिंह आदि दर्जनों लोगो ने संबोधित किया। वंही स्व राजीव नंदन दांगी की ज्येष्ठ पुत्री अंतरा अर्कोपल ने अपने पिता को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि हमारे पिताजी ने हमलोगो को सच्चाई के रास्ते चलने की सिख दी और उनके कर्मों को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

श्रद्धांजलि सभा में आम अवाम द्वारा जोरदार मांग उठी कि राजीव नंदन दांगी की सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनकी पत्नी रूपम सिन्हा को गुरुआ विधानसभा से भाजपा अपना उम्मीदवार बनाएगी ताकि राजीव दांगी के अधूरे सपनो को साकार किया जा सके। सभा की अध्यक्षता करते हुए आनंद भंते ने कहा कि राजीव दांगी सच्चे देशभक्त थे। जिन्होंने पारिवारिक परंपराओं और संस्कारो को निभाते हुए सामाजिक एवं राजनीतिक दिशा दी। संचालन युवक संघ के नेता और अधिवक्ता विजय प्रसाद ने की।

Categorized in:

Gaya, Politics,

Last Update: October 15, 2023