न्यूज शेयर करें
File photo

टिकारी संवाददाता: जमुई की राजनीतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले बिहार के पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री अर्जुन मंडल के रविवार को आकस्मिक निधन की सूचना के बाद शोक की लहर दौड़ गई। निधन की सूचना के बाद अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ, दांगी युवा शक्ति, दांगी वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन सहित समाजवादी नेताओं एवं उनके चाहने वालों ने अपनी गहरी शोक संवेदना प्रकट की है। संगठन से जुड़े अधिकारियों ने निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा पूर्व विधायक अर्जुन मंडल अपने क्षेत्र सहित बिहार के लोकप्रिय नेता के साथ समाज के भीष्म पितामह थे।

वे समाज के धरोहर के साथ हम सबों के मार्गदर्शक और गरीबों के मसीहा थे। उनके निधन से राजनीतिक व सामाजिक जीवन में जो शून्यता पैदा हुई है वह अपूरणीय है। निधन पर शोक प्रकट करने वालों में रामदास प्रसाद दांगी, डा. शत्रुघ्न दांगी, प्रो. राधेश्याम प्रसाद, रौशन कुमार, प्रो. चंद्रशेखर सिंह, डा. विनय कुमार, विजय प्रसाद सिंह अधिवक्ता, अशोक प्रसाद, अरविंद कुमार वर्मा, डा. संतोष कुमार, दिनेश चंद्र, प्रमोद कुमार वर्मा आदि दर्जनों लोग शामिल है।

Categorized in:

MAGADH LIVE NEWS,

Last Update: October 15, 2023