मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में दर्दनाक सड़क हादसा: देवर-भाभी की मौत, 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल

On: Saturday, January 11, 2025 3:22 PM

टिकारी, संवाददाता: टिकारी-मऊ मुख्य मार्ग पर चिरैली मोड़ के पास शनिवार देर शाम हुए एक भीषण सड़क हादसे में देवर-भाभी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्वजनों में कोहराम मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चारा लदे बड़े वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हुई। बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने महिला और पुरुष को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चे को प्राथमिक उपचार के बाद मगध मेडिकल कॉलेज, गया रेफर कर दिया गया।

मृतकों की पहचान कुर्था थाना क्षेत्र के टाली गांव निवासी सुखलाल साव के पुत्र मुकेश कुमार (30) और शंभु साव की पत्नी उषा कुमारी (28) के रूप में हुई है। घायल बच्चा शंभु साव का 12 वर्षीय पुत्र है, जिसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। मृतक उषा कुमारी और मुकेश कुमार रिश्ते में देवर-भाभी थे। घटना के समय वे अपने गांव से टिकारी स्थित किराए के मकान पर लौट रहे थे।घटना की सूचना मिलते ही टिकारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार चालक की तलाश कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान | जहानाबाद में मौत के सौदागरों का भंडाफोड़: 50 लाख की नकली दवा और कॉस्मेटिक जब्त, पटना-गया तक फैला था सिंडिकेट | सात समंदर पार से मोक्ष की आस: गया जी के पितृपक्ष मेले में 50 से अधिक विदेशी श्रद्धालु करेंगे पिंडदान, भारतीय परिधान में रखेंगे निर्जला व्रत |