मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

आरा–गढ़हनी सेक्शन में मेमू ट्रेन से ट्रैक्टर टकराया, लोको पायलट की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

On: Tuesday, December 23, 2025 3:21 PM

घने कोहरे में अनधिकृत स्थान से ट्रैक पार करने की कोशिश, रेलवे एक्ट में केस की तैयारी

आरा। आरा–सासाराम रेलखंड पर सोमवार सुबह एक बड़ी रेल दुर्घटना टल गई। 23 दिसंबर 2025 को सुबह 07:55 बजे ट्रेन संख्या 63369 आरा–सासाराम मेमू पैसेंजर के साथ आरा–गढ़हनी सेक्शन में एक ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। उस समय क्षेत्र में घना कोहरा छाया हुआ था। रेलवे के अनुसार, ट्रैक्टर चालक ने ट्रेन की लगातार सीटी के बावजूद अपराधपूर्ण लापरवाही दिखाते हुए रेलवे ट्रैक को अनधिकृत स्थान से पार करने का प्रयास किया।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि जिस स्थान पर ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक पार करने की कोशिश की, वह किसी भी प्रकार से अधिकृत समपार नहीं है और न ही कभी रहा है। ऊंचाई चढ़कर जबरन ट्रैक पार करने की इस कोशिश में चालक ने अपनी जान के साथ-साथ ट्रेन में सवार यात्रियों की सुरक्षा को भी गंभीर खतरे में डाल दिया। इस घटना के लिए ट्रैक्टर चालक को पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया गया है।

हालांकि, लोको पायलट की सूझबूझ और समय पर लगाए गए आपात ब्रेक के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और चालक की जान बच सकी। घटना के दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच स्थिति सामान्य रही और किसी प्रकार की असुविधा या जनहानि की सूचना नहीं है।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे की इंजीनियरिंग टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए सुबह 10:18 बजे तक ट्रैक को पूरी तरह साफ कर रेल परिचालन बहाल कर दिया गया। वहीं आरपीएफ की तत्परता से ट्रैक्टर चालक/मालिक की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ रेलवे एक्ट की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित उच्च अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मंडल मुख्यालय से पूरे घटनाक्रम की लगातार निगरानी की गई।

ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आम लोगों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक के आसपास सुरक्षित दूरी बनाए रखें। पैदल अथवा वाहन से रेलवे ट्रैक केवल अधिकृत समपारों से ही पार करें और सभी संकेतों व निर्देशों का पालन करें। रेलवे ने चेताया है कि अनधिकृत रूप से ट्रैक पार करना न सिर्फ जानलेवा है, बल्कि दंडनीय अपराध भी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
कौन जीतेगा 50 लाख का ईनाम? आज शाम 7:30 बजे साधना टीवी पर होने जा रहा है भारत का सबसे बड़ा आध्यात्मिक शास्त्रार्थ | गया जी में उमड़ा आस्था का महासमुद्र: रूस, जर्मनी और यूक्रेन से आए 22 विदेशी मेहमानों ने देवघाट पर किया पिंडदान, सनातन परंपरा से भावुक हुईं विदेशी महिलाएं | पितृपक्ष मेला 2026: गयाजी के गांधी मैदान में इनर व्हील क्लब ने चलाया सेवा अभियान, पिंडदानियों को बांटे राहत पैकेट | पितृपक्ष मेला 2026: बोधगया में इनर व्हील क्लब ने लगाया सेवा स्टॉल, श्रद्धालुओं को आदर-सत्कार के साथ बांटे चाय-बिस्किट | पितृपक्ष मेले के बीच फल्गु तट पर उतरा 6 बिहार बटालियन, एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता अभियान चलाकर दिया बड़ा संदेश | गयाजी में सीआरपीएफ जवानों का महास्वच्छता अभियान: सरयू सरोवर की बदली सूरत, गंदगी और दुर्गंध से मिली बड़ी राहत | नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ |