मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

उमंग प्रतियोगिता में टिकारी का जलवा, खेल से लेकर बौद्धिक प्रतिस्पर्धाओं में दिखा दबदबा

On: Saturday, January 11, 2025 3:43 PM

टिकारी संवाददाता: राजकीय पालिटेक्निक गया के प्रांगण में आयोजित उमंग खेल कूद प्रतियोगिता में टिकारी का दबदबा रहा। खेल और बौद्धिक प्रतिस्पर्धाओं प्रतिभागियों ने अपना खूब दम खम दिखाया। छात्रों और फैकल्टी के सामूहिक प्रयासों ने संस्थान को उपलब्धि दिलायी। वालीबाल (बालक वर्ग) टिकारी के छात्रों ने मैदान पर शानदार खेल दिखाते हुए वालीबाल का चैंपियनशिप अपने नाम की। मयंक राज के नेतृत्व में राज कुमार, सोनू , आबिद, आशीष, अभिषेक, गौरव, दीपांशु एवं अमन ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। कबड्डी (बालक वर्ग) कबड्डी भी पोलटेक्निक छात्रों ने ताकत और फुर्ती का बेहतरीन प्रदर्शन कर विजेता का ताज पहना। फाइनल में जहानाबाद को पराजित कर ट्रोफी अपने नाम किया। महिला फैकल्टी: कैरम में पोलटेक्निक टिकारी की डा. पूजा सिंह और निशा सिंह ने गोल्ड मेडल जीतकर संस्थान का मान बढ़ाया। पुरुष फैकल्टी में धर्मेन्द्र कुमार और प्रशांत कुमार ने शतरंज और कैरम में सिल्वर मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

बौद्धिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों रनर से ही संतोष करना पड़ा। जबकि अंजली ने तर्क और शब्दों के अद्भुत समन्वय से प्रतियोगिता में जीत हासिल की। क्विज प्रतियोगिता में छात्रा वर्ग से अंजली और रिया प्रकाश और छात्र वर्ग से विकास कुमार और गौतम कुमार ने अपनी अद्वितीय ज्ञान और बुद्धिमत्ता से प्रतिद्वंद्वियों को हराते हुए जीत दर्ज की। ग्रुप डिस्कशन में मनमोहन कुमार ने अपनी संवाद शैली और विचारों की स्पष्टता से निर्णायकों को प्रभावित किया। पोस्टर प्रतियोगिता में शिवेंद्र शेखर ने रचनात्मकता और संदेश की गहराई से प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पोलटेक्निक टिकारी के छात्रों ने न केवल खेल के मैदान में बल्कि बौद्धिक और रचनात्मक क्षेत्रों में अव्वल आकर अपने समर्पण, मेहनत और सामूहिक प्रयासों का परिचय दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल | गयाजी में पितृपक्ष का समापन: पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव ने फल्गु तट पर किया जल तर्पण, 51 ब्राह्मणों को कराया भोज | गया पितृपक्ष मेला: एनएसएस स्वयंसेवकों ने किया फीडबैक सर्वे, नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक से दिया जागरूकता का संदेश | IIM बोधगया के चार प्रोफेसरों ने दुनिया में बजाया डंका, स्टैनफोर्ड की टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल होकर बढ़ाया बिहार का मान | गया-डोभी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: चाचा-भतीजे की मौत से बड़ैला गांव में पसरा मातम, परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़ | पटना में जामताड़ा गैंग के ‘साइबर बैंक’ का भंडाफोड़, 10 शातिर गिरफ्तार, ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा | बेलागंज में बेखौफ अपराधियों का तांडव: हथियार के बल पर बस स्टैंड एजेंट से लूट, इलाके में सनसनी |