मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

बिहार दिवस पर गांधी मैदान में आयोजित गणितीय ओलंपियाड: समस्तीपुर की साक्षी प्रिया ने हासिल किया प्रथम स्थान

On: Tuesday, March 25, 2025 2:00 AM

पटना के गांधी मैदान परिसर में बिहार दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित विज्ञान एवं गणित मंच के अंतर्गत गणितीय ओलंपियाड का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का संचालन इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 8 और 9 से 12 वर्ग के छात्रों ने भाग लिया।

विजेताओं की सूची:

कक्षा 6 से 8 वर्ग

  • प्रथम स्थान: साक्षी प्रियामध्य विद्यालय कलीगंज, सुपौल
  • द्वितीय स्थान: रुचि कुमारीमध्य विद्यालय जूनियर हिल्स, बांका एवं अंशिका बरनवालगर्ल्स मिडिल स्कूल, चंदन, बांका
  • तृतीय स्थान: सुजीत कुमारमध्य विद्यालय पाली, बरहिया, लखीसराय एवं रजनीश कुमारआदर्श मध्य विद्यालय, मानिकपुर, अरवल

कक्षा 9 से 12 वर्ग

  • प्रथम स्थान: प्रणव भूषणउच्च माध्यमिक विद्यालय, दिघवारा, सारण
  • द्वितीय स्थान: अंकिता कुमारीउत्क्रमित मध्य विद्यालय, रिसौरा, सिवान एवं साजन कुमारउत्क्रमित विद्यालय, खरमौली, बेगूसराय
  • तृतीय स्थान: नंदन कुमारजगदयाल सिंह उच्च विद्यालय, रोहतास एवं अभय कुमारविशु की आलमनगर, मधेपुरा तथा अमन कुमारीप्रोजेक्ट कन्या विद्यालय, चांदन, बांका

सम्मान और अतिथि संबोधन

इस गणितीय ओलंपियाड एवं पॉपुलर लेक्चर कार्यक्रम के दौरान विजयी छात्रों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. विजय कुमार, सचिव इंडियन मैथमेटिक्स एंड साइंस एसोसिएशन, ने बताया कि सम्मान समारोह में नालंदा खुला विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. के. सिन्हा, इंडियन मैथमेटिकल सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. शब्द शरण खरे एवं राज्य शिक्षा एवं शोध प्रशिक्षण संस्थान की संयुक्त निदेशक डॉ. रश्मि प्रभा ने छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए।

इस अवसर पर प्रो. अरुण कुमार (अध्यक्ष, साइंस फॉर सोसाइटी), डॉ. अरुण दयाल (गणित विभाग, जमुनि लाल कॉलेज, हाजीपुर), डॉ. नसीम अख्तर (छपरा), जगेश प्रसाद सिंह (छपरा), डॉ. महेश्वर प्रसाद यादव (प्लस टू विद्यालय, नौदल), डॉ. सूर्य नारायण प्रसाद (विभागाध्यक्ष, गणित विभाग, राम लखन सिंह यादव कॉलेज, बख्तियारपुर), प्रो. मिथिलेश कुमार (गणित विभाग, बीएमएस कॉलेज, बिहार शरीफ), डॉ. मंजय कश्यप और रणधीर (शोधार्थी, मगध यूनिवर्सिटी) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
पटना में गया के ‘बाइक चोर गैंग’ का बड़ा खुलासा: टिकारी और कोंच के 10 शातिर गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिलें बरामद | बेलागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीजे दुकान में हुई चोरी का खुलासा, सामान के साथ तीन शातिर गिरफ्तार | नंदलाल बोस की जन्मस्थली पर कला का संगम: ‘अभिव्यंजना’ प्रदर्शनी में गया के कलाकारों ने बिखेरी चमक | जनगणना 2027: घर बैठे 15-20 मिनट में पूरा करें सेल्फ एनुमरेशन! स्टेप-बाय-स्टेप गाइड, सभी 33 सवालों का विस्तृत विवरण और उदाहरण | जनगणना 2027: गया डीएम ने कहा- ऑनलाइन पोर्टल पर भी खुद कर सकते है अपनी जनगणना, जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका | मिलेनियम मॉडर्न स्कूल के आशीष कुमार ने सीबीएसई बोर्ड में लहराया परचम, परिजनों में जश्न का माहौल | फतेहपुर में शिक्षकों की पहल: घर-घर जाकर जोड़ रहे बच्चों को स्कूल से | कष्ठा-परैया मार्ग पर स्थित ट्यूबवेल की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान खाक | भीषण सड़क हादसा: गया-पटना NH-22 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई बारातियों से भरी कार, आधा दर्जन घायल | आपका स्मार्ट मीटर, आपका फैसला: अब उपभोक्ताओं को मिला प्रीपेड या पोस्टपेड चुनने का अधिकार |