मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पत्रकार पर मुकदमे के खिलाफ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का कड़ा रुख, गया में आपात बैठक कर जताया विरोध

On: Monday, March 17, 2025 2:36 PM

गया। बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, गया शाखा की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को गांधी मैदान स्थित मंडप में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता दीपेश कुमार ने की, जबकि संचालन देवव्रत मंडल ने किया। जिलेभर से 50 से अधिक पत्रकारों की उपस्थिति में दैनिक भास्कर के अतरी संवाददाता राजीव रंजन उर्फ राजू के खिलाफ अतरी बीडीओ पूजा कुमारी द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे की सर्वसम्मति से घोर निंदा की गई।

पत्रकारिता पर दबाव अस्वीकार्य: यूनियन

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों का कार्य लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता करना है। यदि प्रशासनिक अधिकारी सच उजागर करने वाले पत्रकारों पर मुकदमे दर्ज करने लगें, तो यह स्वतंत्र पत्रकारिता और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए गंभीर खतरा है। संघ के वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि बीडीओ द्वारा दर्ज यह प्राथमिकी दुर्भावनापूर्ण है और पत्रकार को प्रताड़ित करने का प्रयास है। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामले बढ़ते रहे, तो जिले में निष्पक्ष पत्रकारिता बाधित होगी, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए घातक होगा।

डीएम-एसएसपी से मिलेगा यूनियन का शिष्टमंडल

यूनियन ने सर्वसम्मति से अतरी बीडीओ द्वारा दर्ज प्राथमिकी को अविलंब निरस्त करने की मांग की। इस संबंध में निर्णय लिया गया कि एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी (डीएम) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से मिलकर पत्रकार पर दर्ज मुकदमे को वापस लेने की अपील करेगा। इसके साथ ही, मामले में कानूनी सलाह लेने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

वरिष्ठ पत्रकारों की मौजूदगी में हुआ निर्णय

बैठक में जिले के कई वरिष्ठ पत्रकारों ने भाग लिया, जिनमें प्रमुख रूप से कमलेश कुमार सिंह, श्याम भंडारी, रंजन सिन्हा, नीरज कुमार, प्रदीप कुमार सिंह, जय प्रकाश कुमार, अजीत कुमार, पंकज कुमार उर्फ डब्ली, जितेंद्र कुमार मिश्रा, राजकुमार राजू, मनोज कुमार, रत्नेश कुमार, सुभाष कुमार, अभिषेक राज, सदात अनवर, संजीव सिन्हा, सनत मिश्रा, सौरभ शरण, राजेश कुमार, अजय सिंह, हरिबंश कुमार, रविशंकर कुमार, पप्पु कुमार, उपेंद्र प्रसाद, दीपक कुमार, अशीष कुमार, नीतम राज, धर्मेंद्र कुमार, एलन लिली, रविकांत कुमार, धीरज सिन्हा, मनीष कुमार सहित अन्य कई पत्रकार शामिल रहे।

यूनियन ने स्पष्ट किया कि पत्रकार किसी भी प्रकार के दबाव में झुकने वाले नहीं हैं और न ही निष्पक्ष पत्रकारिता से समझौता किया जाएगा। यदि प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की, तो आगे आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |