मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

दिल्ली में अंतर-मंत्रालयीय व्हीलचेयर टेनिस टूर्नामेंट में टिकारी की दिव्य ज्योति ने जीता रजत पदक, राष्ट्रपति भवन में हुई सम्मानित

On: Saturday, November 22, 2025 5:21 AM

टिकारी संवाददाता: भारत सरकार द्वारा दिल्ली में आयोजित अंतर-मंत्रालयीय व्हीलचेयर टेनिस प्रतियोगिता में प्रखंड अंतर्गत बाला बिगहा ग्राम की रहने वाली दिव्य ज्योति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर अपने क्षेत्र व माता पिता का मान बढ़ाया है। साथ ही महिला सशक्तिकरण का सराहनीय उदाहरण पेश की है। भारत सरकार द्वारा पिछले दिनों आयोजित अंतर मंत्रालय व्हीलचेयर टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। जिसमे दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में बतौर सीनियर नर्सिंग आफिसर के रूप में कार्यरत दिव्य ज्योति ने प्रतियोगिता में भाग लिया और अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न मंत्रालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जहां दिव्य ज्योति ने अपने दृढ़ संकल्प, मजबूत मानसिकता और खेल के प्रति समर्पण के बल पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने न केवल मैचों में बेहतरीन तकनीक प्रदर्शित की, बल्कि कठिन मुकाबलों में धैर्य और आत्मविश्वास का परिचय भी दिया। उनके उत्कृष्ट खेल कौशल व अदम्य जिजीविषा ने प्रतियोगिता में सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रतियोगिता के बाद राष्ट्रपति भवन में आयोजित सम्मान समारोह में दिव्य ज्योति को रजत पदक से सम्मानित किया गया। 

सम्मान प्राप्त करने के बाद दिव्य ज्योति ने कहा कि यह उपलब्धि पुलिस विभाग में एसआई से सेवानिवृत्त डा. कांति कुमारी, पिता सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक पुलिंद्र और पति कुंदन कुमार के प्रेरणास्रोत के कारण हासिल हुई है। यह पदक मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है और आगे भी देश का नाम रोशन करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगी। दिव्य ज्योति की सफलता ने कई दिव्यांग खिलाड़ियों को नई प्रेरणा दी है। 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
दिवाली-छठ से पहले बिहार को रेलवे का बड़ा तोहफा! पटना-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत स्पेशल, जानें रूट और टाइमिंग | बेलागंज में बंद घर का ताला तोड़ 10 लाख के जेवरात और कीमती सामान ले उड़े चोर | IIM बोधगया की ‘स्पर्श 2.0’ पहल का विस्तार, गया के 10 ग्रामीण स्कूलों के 568 बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा | पिता ने लगाई डांट तो घर छोड़कर निकल पड़ा 15 साल का किशोर, गया स्टेशन पर RPF ने बचाया | गया के कोईरी बिगहा में शराब छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसआई समेत पांच पुलिसकर्मी घायल; वाहन में तोड़फोड़ | दशहरा एवं नवरात्र को लेकर अलर्ट मोड में रेलवे, गया स्टेशन से फल्गु नदी तक RPF का सघन फ्लैग मार्च | गया के फतेहपुर में खुलेगी विशाल प्राइवेट ITI बोधगया की नई शाखा, फरवरी में होगा भव्य उद्घाटन; ग्रामीण युवाओं को मिलेगा तकनीकी शिक्षा का अवसर | चार माह से फरार प्रेमी जोड़ों पर पुलिस का शिकंजा, आंती से दो युवक और दो किशोरियां हिरासत में | CUSB दीक्षांत समारोह 2026: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने कहा- गुरु-शिष्य का रिश्ता भारतीय परंपरा की आत्मा, 1662 विद्यार्थियों को मिली डिग्री | गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा |