मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी प्रीमियर लीग: विष्णु एग्रो फाइटर्स ने जीते दो लीग मैच

On: Sunday, December 29, 2024 2:57 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी राज स्कूल के मैदान में खेले जा रहे टिकारी प्रीमियर लीग के तीसरे दिन तीन मैच खेला गया। विष्णु एग्रो फाइटर्स ने अपने दोनो मैच में जीत दर्ज की वहीं एमआईएस पलटन की टीम ने भी अंतिम मैच में जीत दर्ज की। पहला मैच विष्णु एग्रो फाइटर्स व एमआईएस पलटन के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी विष्णु एग्रो फाइटर्स की तीन ने निर्धारित दस ओवर में पांच विकेट खोकर 124 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआईएस पलटन की टीम ने निर्धारित दस ओवर में पांच विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी। विष्णु एग्रो के खिलाड़ी नीरज को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया। वहीं दूसरा मैच आनव सुपरकिंग्स व विष्णु एग्रो फाइटर्स के बीच खेला गया।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी आनव सुपरकिंग्स की टीम विष्णु एग्रो फाइटर्स के गेंदबाज मयंक मोहन की दमदार गेंदबाजी के आगे 8.2 ओवर में मात्र 49 रन पर ही सिमट गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विष्णु एग्रो फाइटर्स की टीम 5.1 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर चार विकेट से जीत दर्ज कर ली। विष्णु एग्रो फाइटर्स के गेंदबाज मयंक मोहन को पांच रन देकर चार विकेट झटकने पर मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया। वहीं तीसरा मैच एमआईएस पलटन व मिश्रा होंडा पाइरेट्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मिश्रा होंडा पाइरेट्स की टीम ने निर्धारित दस ओवर में चार विकेट खोकर 101 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआईएस पलटन की टीम ने बल्लेबाज चंदन की नाबाद 53 रन व पीके राहुल की नाबाद 44 रन की मदद से 7.1 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। एमआईएस पलटन के बल्लेबाज चंदन को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार दिया गया। मैच के दौरान अंपायर की भूमिका कुंदन, आनंद व चंद्रभूषण ने निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
रफ़्तार का कहर: मायके से लौट रही महिला को हाईवा ने रौंदा, मौत; आक्रोशित ग्रामीणों का पुलिस पर पथराव, थानाध्यक्ष घायल | पहाड़पुर स्टेशन के पास बेहोश मिला अज्ञात व्यक्ति: जिला पार्षद प्रेम कुमार की तत्परता ने बचाई जान; रेल पुलिस की लापरवाही आई सामने | कैमरे का जादूगर हमेशा के लिए खामोश: भारतीय फोटोग्राफी के पिता रघु राय का 83 वर्ष की उम्र में निधन | राजगीर की पहाड़ियों में हवा से बातें करेंगे पर्यटक: देश के पहले ‘क्लिफ वॉक’ से बिहार रचेगा नया इतिहास | तिलक समारोह से लौट रहे पूर्व सैनिक के पुत्र की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार को कुचला | ब्रेकिंग न्यूज: खुशियां मातम में बदली , चचेरी बहन की शादी में शामिल होने मायके आ रही महिला की सड़क हादसे में मौत | मगध लाइव न्यूज़: धनबाद में गया के ‘ATM कार्ड बदल’ गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार; जानें कैसे जाल बिछाते थे ये शातिर अपराधी | गया-कोडरमा रेल खंड: पहाड़पुर फाटक बना ‘मुसीबतों का फाटक’, घंटों जाम में पिस रही जनता, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल | पासवर्ड का जमाना गया! हैकर्स से बचना है तो तुरंत बदलें फोन की ये सेटिंग; जानें क्या है ‘Passkey’ और यह क्यों है सबसे सुरक्षित | गया: ‘ऑनर किलिंग’ की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात; भाई ने ही बहन को दी खौफनाक मौत, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब |