मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी और पंचानपुर पुलिस ने सात बदमाशों को भेजा जेल

On: Sunday, March 9, 2025 3:24 PM

टिकारी संवाददाता: टिकारी व पंचानपुर थाना की पुलिस ने चोरी के आरोप में सात बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टिकारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना व तकनीकी अनुसंधान के आधार पर कांड संख्या 40/25 के अप्राथमिकी अभियुक्त टिकारी थाना क्षेत्र के सिंघापुर ग्राम निवासी धनराज दास एवं गोलू कुमार, पंचानपुर थाना क्षेत्र के पासी टोला निवासी आकाश उर्फ बिल्ला, विकास कुमार उर्फ छोटू एवं राजा कुमार को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाशों ने पिछले 21 जनवरी को शिवनगर ग्राम में मुकेश कुमार के घर से मोबाइल व नगदी चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। वहीं पंचानपुर थाना की पुलिस ने बाइक चोरी के आरोप में टिकारी थानाक्षेत्र के देवधरपुर मुहल्ले से अमरजीत कुमार व अन्दर किला मुहल्ले से सोनू कुमार को गिरफ्तार किया। सभी गिरफ्तार बदमाशों ने न्यायालय में सुपुर्द किया गया जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल | मगध का गौरव: बेलागंज के लाल डॉ. अजय कुमार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, इलाके में जश्न का माहौल | नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर | सूड़ी महासभा का बड़ा फैसला: पुरानी कोर कमेटी भंग, छठ के बाद बनेगी नई रणनीति; EBC में शामिल कराने के लिए CM से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल |