मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

टिकारी में एक ही रात तीन दुकान व तीन घर से नगदी सहित लाखों का सामान चोरी,घटना सीसीटीवी में कैद

On: Sunday, March 23, 2025 4:39 PM

टिकारी संवाददाता: एक बार फिर क्षेत्र में चोरों के आतंक से दुकानदार व आम नागरिक दहशत में आ गए हैं। पिछले दिनों पंचानपुर के बाद शनिवार की रात्रि नगर क्षेत्र अंतर्गत सलेमपुर में तीन दुकान एवं तीन घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखो रुपये नगदी और सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी होने के बाद रविवार को टिकारी थाना के एसआई कन्हैया कुमार व राहुल कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। एक के बाद एक चोरी की घटना जैसे ही सामने आई लोगो के बीच चर्चा का विषय बन गया। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने घटना की शाम संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार सलेमपुर गांव के सिदार्थ प्रियदर्शी के बाबी साउंड नाम की दुकान से पांच लाख का साउंड सिस्टम के 37 हजार रुपये नगदी चोर अपने साथ ले गए।

इसी प्रकार नकटी पुल के समीप संचालित सीमेंट छड़ के दुकान गौतम इंटरप्राइजेज से 2 लाख 78 हजार नगदी तथा करण गुप्ता के जेनरल स्टोर से हजारों रुपये के सामान की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गई। चोरों ने प्रशांत किशोर तथा बबलू शर्मा के घर का ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। वहीं पुलिस जवान योगेश शर्मा के बंद घर में भी चोरी का प्रयास किया गया। हालांकि किसी तरह के सामान चोरी की बात नही बताई गई है। गौतम इंटरप्राइजेज में लगे सीसीटीवी में चोरी की वारदात कैद हो गई है। पीड़ित अमरेश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता संतोष शरण आदि ने एक ही रात चोरी की आधा दर्जन घटना पर चिंता जाहिर की है। टिकारी एसएचओ चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। चोरों का सुराग ढूंढने के लिए डाग स्क्वाड का भी सहारा लिया गया है। जल्द ही घटना का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गया में गणेशोत्सव की धूम: परिधान और केश-सज्जा प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया जलवा, किरण खेर बनीं विजेता | मधेपुरा: संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय झा पहुंचे बभनगामा, जर्जर भवन की जगह नए निर्माण की उठी मांग | वरिष्ठ पत्रकार देवब्रत मंडल का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक; मगध लाइव ने खोया अपना संपादक | 1300 किलोमीटर दूर भटके बुजुर्ग को गया के युवक ने पहुंचाया घर, पोते की आंखों से छलके आंसू | पोस्टमार्टम हाउस में शवों की अदला-बदली से मचा हड़कंप, परिजनों के पहुंचने तक चिता पर जल चुका था मृतक | बिजली तार चोरों का आतंक, 35 पोल से हजारों फीट तार गायब, ग्रामीणों और विभाग की बढ़ी चिंता | गया पितृपक्ष मेला 2026: ‘हम्मर मगध’ सेमिनार में गूंजी मगही की मिठास, डीएम ने ठेठ अंदाज में कहा- ‘मगही हमर पहचान’ | पितृपक्ष मेले से पहले गया में ‘हम्मर मगध’ का भव्य शंखनाद: ऐतिहासिक धरोहर और लोक-संस्कृति का होगा अनूठा संगम, डीएम ने की खास अपील | गया जंक्शन पर वन्यजीव तस्करों का खेल नाकाम: दून एक्सप्रेस से 45 जिंदा कछुए बरामद, लावारिस बैग में मिला जखीरा | बाल्टी में सांप और तड़पती पत्नी लेकर अस्पताल पहुंचा शख्स, फिर जो हुआ वो कर देगा हैरान |