मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

मानपुर जंक्शन से तीन क्विंटल सूखी लकड़ियां जब्त: मगध लाइव की अंडरकवर रिपोर्ट का फिर दिखा असर, रेलवे सुरक्षा बल की कार्रवाई से खुला अवैध नेटवर्क का सच

On: Wednesday, December 3, 2025 1:31 PM

मगध लाइव न्यूज़ की अंडरकवर टीम लगातार ट्रेनों में होने वाली अनियमितताओं को उजागर कर रही है—और हर बार की तरह इस बार भी हमारी रिपोर्टिंग का सीधा असर दिखा। मानपुर जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने आसनसोल–वाराणसी पैसेंजर (13553) ट्रेन से अवैध रूप से परिवहन की जा रही करीब तीन क्विंटल सूखी जलावन लकड़ी जब्त की है। इसकी कीमत लगभग पांच हजार रुपये आंकी गई है।

यह कार्रवाई कोई पहली बार नहीं हुई। मगध लाइव की कई पूर्व रिपोर्टों में भी इस ट्रेन के जरिए लकड़ी और अन्य सामग्री के अवैध परिवहन का खुलासा हो चुका है। 18 नवंबर को भी हमारी टीम ने इसी ट्रेन में हो रही ऐसी ही गतिविधि की सच्चाई सामने लाई थी, जिसके बाद RPF को कदम उठाने पड़े थे।

कैसे हुई कार्रवाई?

मानपुर जंक्शन पर तैनात RPF पोस्ट ने एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। निरीक्षक प्रभारी बनारसी यादव के नेतृत्व में जब दोपहर 14:28 बजे प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर ट्रेन रुकी, तो टीम ने इंजन से तीसरे साधारण कोच की तलाशी ली। कोच में छोटे–छोटे टुकड़ों में बंधे लकड़ी के कई गट्ठर मिले, जिन्हें स्पष्ट रूप से जलावन के लिए तैयार किया गया था।

पूछताछ के दौरान किसी यात्री ने इन लकड़ियों का दावा नहीं किया। जबकि मगध लाइव न्यूज़ के पास मौजूद वीडियो फुटेज में उन लोगों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं जो लकड़ियों को ट्रेन में लोड कर रहे थे।

अक्सर गुरपा स्टेशन और आसपास के वन क्षेत्र से भारी मात्रा में लकड़ियाँ इसी ट्रेन में लोड की जाती हैं। यह क्षेत्र धनबाद मंडल के कोडरमा पोस्ट और गया रेल थाना के अंतर्गत आता है।

कार्रवाई के तहत सभी लकड़ियों को मानपुर स्टेशन पर उतारा गया, जप्ती सूची बनाई गई और फिर वन विभाग के माडनपुर डिपो में सुपुर्द कर दिया गया।

अवैध नेटवर्क बड़ा, संरक्षण और संबद्धता और भी गहरी

मगध लाइव के अंडरकवर रिपोर्टर्स के अनुसार, लकड़ी और शराब की अवैध ढुलाई का एक संगठित नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय है। इस नेटवर्क को न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि ऐसे लोगों द्वारा भी संरक्षित किया जाता है जिन्हें यहां के रेल यात्री ठेकेदार कहते हैं। ये ठेकेदार ही इस पूरी श्रृंखला को जोड़कर रखते हैं, जिससे यह अवैध धंधा वर्षों से बिना रोक-टोक चलता आ रहा है।

यात्रियों की भीड़भाड़ वाले कोचों में लकड़ियों के गट्ठर भर देने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है—लेकिन नेटवर्क इतना मजबूत है कि आमतौर पर कोई आवाज उठाने की हिम्मत नहीं करता।

मगध लाइव न्यूज़ की रिपोर्ट का प्रभाव

एक बार फिर साबित हुआ कि मगध लाइव न्यूज़ की अंडरकवर रिपोर्टिंग रेल यात्रियों से जुड़ी समस्याओं और अनियमितताओं को उजागर करने में प्रभावी भूमिका निभा रही है। हमारी टीम जहां भी सुधार की जरूरत होती है, वहां की वास्तविक स्थिति को बिना किसी दबाव के सामने लाती है।

रेल प्रशासन की यह कार्रवाई न केवल हमारी रिपोर्ट की पुष्टि करती है, बल्कि यह भी दिखाती है कि यदि मीडिया ईमानदारी से काम करे तो अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सकती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
धान के बोरों में छिपा था एक करोड़ का गांजा! डोभी चेकपोस्ट पर 311 किलो से अधिक गांजा जब्त, सुपौल का तस्कर गिरफ्तार | गया-कोडरमा रेलखंड पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत, पहचान में जुटी पुलिस | गया जंक्शन पर ‘लेडी चोर गैंग’ का पर्दाफाश: मंगलसूत्र और मोबाइल के साथ 4 शातिर महिलाएं गिरफ्तार, पटना से जुड़े हैं तार | गया में मारपीट के चार दिन बाद 14 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध मौत, गर्दन पर मिले चोट के निशान; पुलिस जांच में जुटी | गया में खौफनाक सड़क हादसा: पलटी स्कॉर्पियो पर गिरा बिजली का तार, फिर जो हुआ वो किसी चमत्कार से कम नहीं | गया लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा: आंखों में मिर्च झोंक दागी थीं गोलियां, मास्टरमाइंड कोई और नहीं… अपना ही ड्राइवर निकला; 3 गिरफ्तार | दीपावली-छठ पर रेलवे की सौगात: गया समेत बिहार के 5 शहरों के लिए चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा टाइम-टेबल | पोक्सो एक्ट के मामले में चाकंद पुलिस की कार्रवाई, नामजद आरोपी कृष्ण यादव को गिरफ्तार कर भेजा जेल | अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत, टनकुप्पा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव | गया में नया साइबर फ्रॉड: पुलिस अधिकारी बनकर कॉल कर रहे ठग, एससीआरबी पोर्टल की एफआईआर से निकाल रहे डेटा |