मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

गया के तीन लोगों की मिर्जापुर में सड़क हादसे में मौत, कुंभ स्नान से लौट रहे थे पिता-पुत्र और चाचा

On: Wednesday, February 12, 2025 10:34 AM
घटना की खबर सुन गांव में पसरा मातमी सन्नाटा

गया: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गया जिले के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह दुर्घटना सोमवार देर रात तब हुई, जब जिले के अतरी प्रखंड के पथरौरा गांव (धुसरी पंचायत) निवासी इंद्रजीत सिंह अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान कर लौट रहे थे।

कैसे हुआ हादसा?

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, इंद्रजीत सिंह (64), उनकी पत्नी निर्मला देवी, उनका पुत्र राजीव कुमार उर्फ पिंकू सिंह, पोता शिवांशु कुमार, कृष्णा सिंह और उनकी पत्नी श्याम देवी बैलोनो कार से प्रयागराज कुंभ स्नान के बाद विंध्याचल दर्शन के लिए निकले थे। मिर्जापुर के पास उनकी कार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में इंद्रजीत सिंह, उनके छोटे पुत्र राजीव कुमार उर्फ पिंकू सिंह और कृष्णा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को वाराणसी में भर्ती कराया गया है।

बेटे ने दी पिता की मौत की खबर

दुर्घटना के वक्त कार में मौजूद 6 वर्षीय शिवांशु ने अपने पिता बबलू सिंह को फोन कर हादसे की जानकारी दी। इसके कुछ देर बाद पुलिस ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की। हादसे की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया।

गांव से मिर्जापुर रवाना हुए परिजन

घटना की सूचना मिलते ही नीरज कुमार, सनी कुमार, विक्की कुमार, रोहित कुमार और मोहित कुमार चार पहिया वाहन से सोमवार रात 11:30 बजे मिर्जापुर के लिए रवाना हो गए। ग्रामीण उमेश सिंह और मनोज सिंह ने बताया कि गांव के पांच लोग मिर्जापुर पहुंच चुके हैं और शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को गांव लाने की प्रक्रिया चल रही है।

मृतकों के बारे में जानकारी:

  1. इंद्रजीत सिंह (64 वर्ष) – धुसरी पंचायत के पूर्व सरपंच और वर्तमान में पंच थे। उनके दो पुत्र हैं – बबलू कुमार और राजीव कुमार उर्फ पिंकू सिंह
  2. राजीव कुमार उर्फ पिंकू सिंह (32 वर्ष) – 2021 में शादी हुई थी। उनके दो छोटे बेटे शिवांग कुमार (2 वर्ष) और चित्रांग कुमार (1 वर्ष) हैं। वे होंडा कंपनी, गया में फाइनेंस विभाग में कार्यरत थे।
  3. कृष्णा सिंह (55 वर्ष) – उनका एक पुत्र विकास कुमार है, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है।

गांव में पसरा मातम

इस भीषण हादसे के बाद पथरौरा गांव में मातम छाया हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, यह हादसा परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। शवों के गांव पहुंचते ही अंतिम संस्कार की प्रक्रिया की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिहार में पीडीएस सर्वर दूसरे दिन भी ठप्प, भीषण गर्मी में राशन के लिए तरस रहे गरीब और बेबस डीलर | गयाजी में ओझा-गुणी के शक में अधेड़ की निर्मम हत्या, गांव में तनाव; संगठित भीड़ ने आधी रात को बोला था हमला | रेलवे सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर एक्शन में DRM उदय सिंह मीना, डीडीयू-मानपुर खंड का किया सघन निरीक्षण | बाराचट्टी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रेम प्रसंग में लापता नाबालिग दिल्ली से बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार | कार में छिपाकर ले जा रहे थे 564 लीटर बीयर, सिंधुगढ़ पुलिस ने तीन तस्करों को दबोचा | खाद की कालाबाजारी पर बड़ा एक्शन: गया जिले में 12 दुकानों के लाइसेंस रद्द, 3 निलंबित; कृषि विभाग बोला— उर्वरकों की कोई कमी नहीं | गया में किलकारी के ‘चक धूम धूम समर कैंप-2026’ का शानदार आगाज़, 800 बच्चों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग | गया के खिलाड़ियों के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, SSB में कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए 6 जून तक करें आवेदन | फतेहपुर में पागल सांड का आतंक: एक बुजुर्ग की जान ली, एक का हाथ तोड़ा; दहशत में रघवाचक गांव | पुलिस-पब्लिक संबंधों में आएगा बड़ा सुधार: मगध क्षेत्र के सभी 142 थानों में हर महीने के पहले शनिवार को आयोजित होगी ‘लोक-संवाद गोष्ठी’ |