मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से शराब लेकर तो पार गए स्टेशन, परंतु बाहर निकलते ही दबोच लिए गए तीन माफिया

On: Wednesday, February 12, 2025 10:30 AM

देवब्रत मंडल

एक तरफ महाकुंभ मेला को लेकर ट्रेनों में ठेलमठेल भीड़ चल रही है तो दूसरी तरफ इस भीड़ का फायदा शराब माफिया उठाने के फिराक में लगे हैं। आरिपीएफ और जीआरपी थाने की पुलिस हर बड़े छोटे स्टेशनों पर तैनात किए गए हैं लेकिन शराब माफिया इन सभी की आंखों में धूल झोंक दिया और ट्रेन से लाई जा रही शराब लेकर धनबाद रेल मंडल के पहाड़पुर स्टेशन पर उतर तो गए। आसानी से बाहर भी निकल गए थे लेकिन मद्य निषेध विभाग की टीम को सटीक सूचना पहले ही मिल चुकी थी। शराब माफिया जैसे ही प्लेटफार्म से बाहर आए, मद्य निषेध विभाग की टीम ने तीन लोगों को शराब की बोतलों के साथ दबोच लिया।

मद्य निषेध विभाग के सहायक आयुक्त, गया प्रियरंजन ने बताया कि हमारी टीम को पहले से ही गुप्त सूचना मिल गई थी कि पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से माफिया शराब लेकर आ रहे हैं। इसको लेकर टीम कोडरमा-गया रेलखंड पहाड़पुर स्टेशन के पास जाल बिछाया। जैसे ही ट्रेन से उतरकर शराब माफिया स्टेशन के बाहर निकले तो वहीं पर तीन लोगों को दबोच लिया।

उन्होंने बताया शराब के साथ पकड़े गए माफियाओं में एक वजीरगंज के खिरियाँवा निवासी मुकेश कुमार है। जबकि दो नवादा टाउन थाना क्षेत्र के साहिबचक और मिर्जापुर का रहनेवाला है। जिनके नाम श्रवण कुमार और जीतू कुमार है। उन्होंने बताया इन सभी के पास से विदेशी शराब के 74 बोतल बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ में तीनों ने बताया कि उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आए थे और नवादा ले जाना था। इसके अलावा पूछताछ में कई लोगों के बारे में बताया है, जिसका इस अवैध शराब कारोबार से सीधा और अपरोक्ष रूप से संबंध है। टीम में अवर निरीक्षक उमेश चंद्र राय, सहायक उपनिरीक्षक सुषमा कुमारी व राजेश कुमार शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
नशा मुक्त गया कॉलेज: ‘मेरा स्वास्थ्य, मेरा गर्व’ कार्यक्रम में युवाओं ने लिया नशा मुक्ति का संकल्प, विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मूलमंत्र | Gaya News: अब सभी प्रखंड मुख्यालयों में मिलेगी मुफ्त ECG जांच की सुविधा, ग्रामीण मरीजों के समय और पैसे की होगी बचत | पितृपक्ष महासंगम 2026: गया में ‘पितृवाटिका’ की अनूठी पहल, पूर्वजों की स्मृति में खटकाचक में रोपे गए 41 पौधे | पितृपक्ष मेला 2026: गया DM शशांक शुभंकर ने पेश की मिसाल, खुद ई-रिक्शा से पहुंचे विष्णुपद; मेला क्षेत्र बना ‘नो व्हीकल Zone’ | अतरी के टेउसा बाजार में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे, भव्य भंडारे के साथ अखंड महायज्ञ का समापन | पत्रकारिता के पुरोधा और ‘मगध लाइव’ के संपादक देवब्रत मंडल के निधन से शोक की लहर, युवा समाजसेवी आकाश प्रियदर्शी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि | महादेव स्थान टेउसा में गूंजा ‘हरे राम-हरे कृष्ण’, भव्य अखंड कार्यक्रम से भक्तिमय हुआ अतरी का माहौल | चुनाव आयोग के खिलाफ गया में RJD का बड़ा प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका; जानें पूरा मामला | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में तकनीक और आस्था का अद्भुत संगम, श्रद्धालुओं के लिए बने हाईटेक इंतजाम, जानिए क्या है खास | पितृपक्ष मेला 2026: ‘अतिथि देवो भव’ के भाव से हो श्रद्धालुओं का स्वागत, गयाजी में बोले सीएम सम्राट चौधरी; 3500 करोड़ से संवरेगा विष्णुपद कॉरिडोर |