मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

अतरी में टेम्पो और बाइक की टक्कर में तीन घायल

On: Friday, February 14, 2025 1:54 PM

गया जिले के अतरी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। यह हादसा उपथू बाजार के पास उस वक्त हुआ जब तेज रफ्तार टेम्पो ने सामने से आ रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

कैसे हुआ हादसा?

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गया की ओर से आ रहा टेम्पो अनियंत्रित गति में था, जिसने सामने से आ रही बाइक को ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में शामिल बाइक सवार युवक विशाल कुमार (पथरी गांव निवासी) और अमरनाथ मांझी (गया बीथो निवासी) हैं। अमरनाथ मांझी अपने ससुराल पथरी आए हुए थे और अपने साले विशाल कुमार के साथ इंडियन बैंक, गया जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

वहीं, टेम्पो चालक राजेंद्र सोनकार (विष्णुपद, गया निवासी) भी इस हादसे में घायल हुआ है। वह रिजर्व टेम्पो लेकर अतरी की ओर जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही अतरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अतरी में भर्ती कराया। पुलिस ने टेम्पो और मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना लाया है। इस संबंध में अतरी थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि हादसे में तीन लोग घायल हुए हैं। अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
बिजली का करंट बना काल, अदई गांव के युवक की गई जान | बिजली सुधार कार्य बना काल, करंट लगने से विद्युत मानव बल कर्मी की मौत | वैशाली: BPSC शिक्षिका ने किराये के मकान में लगाई फांसी, तीन माह पहले हुई थी लव मैरिज | ब्रेकिंग न्यूज: बिहटा में सोन नदी के बीच पुलिस और अपराधियों की भीषण मुठभेड़: टॉप-10 बदमाश को लगी गोली, एसआई भी घायल | गुरपा पर्वत वज्रपात बड़ा अपडेट: आसमानी कहर में 25 से अधिक श्रद्धालु झुलसे, पांच एंबुलेंस तैनात, एक गया रेफर | ब्रेकिंग न्यूज: गुरपा पर्वत पर आसमानी कहर, दर्शनार्थियों की भीड़ पर गिरी बिजली, एक श्रद्धालु की मौत की सूचना, कई झुलसे | ब्रेकिंग न्यूज़: रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदलीं, कोंच में दो बाइकों की जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत | फतेहपुर में हृदयविदारक हादसा: खेत में करंट लगने से तड़प रहे बेटे को बचाने गई मां की भी मौत, गांव में पसरा मातम | गया के लिए गौरव का क्षण: वरिष्ठ छायाकार रूपक सिन्हा को नागालैंड के राज्यपाल ने किया सम्मानित, मिला प्रतिष्ठित ‘रघु रॉय स्मृति पुरस्कार’ | गया जंक्शन पर ‘ऑपरेशन सतर्क’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 10 लाख से अधिक कैश के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, आयकर विभाग कर रहा जांच |