मगध अपडेट बिहार राजनीति क्राइम शिक्षा खेल नौकरी धर्म

हत्या की साजिश नाकाम, वारदात से पहले ही तीन अपराधी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

On: Tuesday, March 4, 2025 4:00 PM

रिपोर्ट: दिवाकर मिश्रा , डुमरिया

इमामगंज, गया – इमामगंज पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी वारदात टल गई। प्रशासन ने रानीगंज बांस बाजार के एक व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहे तीन अपराधियों को साजिश के अंजाम से पहले ही धर दबोचा। वहीं, इस मामले से जुड़े अन्य तीन आरोपियों की तलाश जारी है।

सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस

बुधवार को करीब 2:30 बजे प्रेस वार्ता के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (डीएसपी) अमित कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे इमामगंज थाना को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के विनयका लोधिया के पास कुछ अपराधी इकट्ठा होकर रानीगंज बांस बाजार के एक व्यक्ति की हत्या की साजिश रच रहे हैं। इस सूचना को वरीय पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए डीएसपी अमित कुमार के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी अमित कुमार ने किया, जिसमें सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार राम, रास बिहारी प्रसाद और अनिल कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

अपराधियों को भागने का नहीं मिला मौका

जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तीन अपराधियों ने भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस दल ने मुस्तैदी दिखाते हुए उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में से एक के पास से देसी कट्टा भी बरामद हुआ।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान

पूछताछ के दौरान पकड़े गए तीनों अपराधियों ने अपना नाम शिवराज कुमार (इमामगंज), जैद खान (नवरत्नपुर) और गौतम कुमार (महकमपुर प्रतापपुर) बताया। उन्होंने स्वीकार किया कि वे पुरानी रंजिश के चलते रानीगंज बांस बाजार के एक व्यक्ति की हत्या करने वाले थे। इसके अलावा, उन्होंने अपने तीन अन्य साथियों के नाम भी उजागर किए, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

इस सफल ऑपरेशन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक, गया ने डीएसपी अमित कुमार, थाना प्रभारी अमित कुमार, सब-इंस्पेक्टर चंदन कुमार राम, रास बिहारी प्रसाद और अनिल कुमार को पुरस्कृत करने की अनुशंसा की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

📰 Latest:
गुरारू में रहस्यमयी बीमारी का कहर, दो बच्चों की मौत; तीन साल के मासूम की जिंदगी पर मंडराया खतरा | बेलागंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चोरी की बाइक के साथ रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, भेजा गया जेल | मगध का गौरव: बेलागंज के लाल डॉ. अजय कुमार दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में शामिल, इलाके में जश्न का माहौल | नवरात्र पर मां दुर्गा की भक्ति में डूबा कोंच, जगह-जगह निकली कलश यात्रा | पितृपक्ष मेला 2026: गया जी में सर्व धर्म सद्भाव की अद्भुत मिसाल, विभिन्न समुदायों ने मिलकर की पिंडदानियों की सेवा | ‘ऑपरेशन सतर्क’: गया-मानपुर स्टेशन पर 33 लीटर विदेशी शराब जब्त, रंगे हाथ पकड़ा गया छपरा का शातिर तस्कर | पितृपक्ष मेला 2026 संपन्न: गया जंक्शन पर 15 दिनों में पहुंचे करीब 12 लाख श्रद्धालु, जानिए डीडीयू रेल मंडल ने बिना किसी परेशानी के कैसे संभाली इतनी बड़ी भीड़ | 51 लाख पिंडदानी, AI का इस्तेमाल और ऐतिहासिक इंतजाम: गया में विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला-2026 का भव्य समापन | गया के रफीगंज-गुरारू मार्ग पर डंपर की टक्कर से पलटा ऑटो, शिक्षक समेत छह लोग घायल | गया में युवाओं के लिए रोजगार का नया रास्ता! बैंकिफा एकेडमी देगी 6 महीने की ट्रेनिंग, ₹20 हजार तक स्टाइपेंड का अवसर |